प्रो रेसलिंग लीग के पहलवान दा नांग में अंडर-17 और अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप...
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। प्रो रेसलिंग लीग का भारत के कुश्ती इकोसिस्टम पर बढ़ता प्रभाव 23 से 31 मई तक वियतनाम के दा नांग में शुरू होने वाली अंजर-17 और अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में दिखेगा। चंद्रमोहन, सचिन मोर, नेहा और काजल जैसे पहलवान भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आईपीएल 2026 से बाहर हुए अंगकृष रघुवंशी, केकेआर ने पुष्टि की
कोलकाता, 22 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की राह देख रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों में उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वह सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।
मेघालय के तुरा को मिलेगा 150 करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्ट्स का तोहफा
शिलॉन्ग, 22 मई (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने शुक्रवार को तुरा शहर में 150 करोड़ रुपये से अधिक की शहरी आधारभूत संरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य 2027 में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों से पहले तुरा को आधुनिक वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।
3डी खिलाड़ी के नाम से मशहूर ऑलराउंडर विजय शंकर ने भारतीय क्रिकेट के सभी...
चेन्नई, 22 मई (आईएएनएस)। ऑलराउंडर विजय शंकर ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। विजय शंकर ने वनडे और टी20 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह वनडे विश्व कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। विजय ने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
आईपीएल 2026: एसआरएच ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत लिया बल्लेबाजी का फैसला, बेंगलुरु...
हैदराबाद, 22 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का 67वां मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जा रहा है। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
स्पेन के सेसर एजपिलिकुएटा ने प्रोफेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की, कहा- जिंदगी...
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। स्पेन के पूर्व इंटरनेशनल डिफेंडर सेसर एजपिलिकुएटा ने शुक्रवार को प्रोफेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। 36 साल के सेसर ने कहा कि 2025-26 का सीजन एक पेशेवर फुटबॉलर के तौर पर उनका आखिरी सीजन होगा। सेसर क्लब फुटबॉल में सेविल्ला एफसी का हिस्सा हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए आयरलैंड टीम घोषित, स्टर्लिंग, लिटिल हुए बाहर
डबलिन, 22 मई (आईएएनएस)। आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट 27 से 30 मई तक बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट में खेला जाएगा। इस टेस्ट के लिए आयरलैंड ने एंड्रयू बालबर्नी की कप्तानी में 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बालबर्नी 10वीं बार टेस्ट में आयरलैंड की कप्तानी करेंगे।
जिम्बाब्वे का दौरा करेगी बांग्लादेश की टीम, दोनों देशों के बीच टेस्ट, वनडे और...
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान को अपने घर में हाल ही में 2-0 से टेस्ट सीरीज हराने वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम जून-जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इस दौरे की पुष्टि की है।
आईपीएल में बिहार की क्रिकेट टीम के संबंध में निश्चित रूप से एक सकारात्मक...
पटना, 22 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 फॉर्मेट की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित लीग है। यह लीग दुनिया की सबसे महंगी लीग भी है। लीग में महाराष्ट्र (मुंबई इंडियंस), पश्चिम बंगाल (कोलकाता नाइट राइडर्स), राजस्थान (राजस्थान रॉयल्स), उत्तर प्रदेश (लखनऊ सुपर जायंट्स), गुजरात (गुजरात टाइटंस), दिल्ली (दिल्ली कैपिटल्स), कर्नाटक (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), तेलंगान (सनराइजर्स हैदराबाद), पंजाब (पंजाब किंग्स), तमिलनाडु (चेन्नई सुपर किंग्स) की टीम है। अभी भी कई राज्यों की तरह बिहार की टीम आईपीएल का हिस्सा नहीं है।
हरभजन सिंह को मिली राज्यसभा सीट छोड़ने की सलाह, पूर्व स्पिनर ने कहा- सही...
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ बोलना भारी पड़ रहा है। हरभजन को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हरभजन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक आलोचक को करारा जवाब दिया है।

