अंडर-18: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बराबरी पर भारतीय पुरुष, लगातार तीसरे मैच में...

भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)। भारत की अंडर-18 पुरुष टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 6-3 से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली, जबकि भारत की अंडर-18 महिला टीम को मेहमान टीम के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। यह महिला टीम की लगातार तीसरी हार रही। पुरुष और महिला, दोनों ही टीमें बुधवार को इसी मैदान पर सीरीज का अपना चौथा मैच खेलने उतरेंगी।

बार्सिलोना ने हांसी फ्लिक का कॉन्ट्रैक्ट 2028 तक बढ़ाया

मैड्रिड, 18 मई (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना ने सोमवार को पुष्टि की है कि हेड कोच हांसी फ्लिक ने कम से कम जून 2028 तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने पर हस्ताक्षर किए हैं। यह घोषणा तब हुई जब फ्लिक ने बीते हफ्ते अलावेस के ला लीगा दौरे से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि वह एक नई डील पर सहमत हो गए हैं।

पैट कमिंस बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट के मामले में ‘नंबर-2’ बने

चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान पैट कमिंस ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 3 विकेट हासिल किए, जिसके साथ उन्होंने बतौर कप्तान अपने विकेटों की संख्या 42 तक पहुंचा दी है।

आईपीएल 2026: अर्धशतक चूके ब्रेविस, सीएसके ने एसआरएच को दिया 181 रन का टारगेट

चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को जीत के लिए 181 रन का टारगेट दिया है। एसआरएच की कोशिश इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के नजदीक पहुंचने की होगी।

आईपीएल: 20 मई से उपलब्ध होंगे प्लेऑफ मुकाबलों के टिकट, 22 मई से फाइनल...

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के टिकट 20 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। नॉकआउट चरण के लिए 'डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो' को आधिकारिक टिकटिंग एजेंसी नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी घोषणा की है।

सीआईसी का फैसला, आरटीआई एक्ट के दायरे में नहीं बीसीसीआई

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने फैसला सुनाया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सूचना का अधिकार (आरटीआई) एक्ट के तहत 'सार्वजनिक प्राधिकरण' नहीं है। आयोग ने कहा कि यह क्रिकेट संस्था न तो कानून द्वारा स्थापित है और न ही इसे सरकार से कोई खास वित्तीय मदद मिलती है या सरकार का इस पर कोई नियंत्रण है।

विनेश फोगाट की याचिका पर हाईकोर्ट का डब्ल्यूएफआई को नोटिस, 6 जुलाई को अगली...

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट से भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को झटका लगा है। कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) की तरफ से अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई करते हुए विनेश को आगामी एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में तुरंत शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक स्मिथ का 92 साल की उम्र में निधन

लंदन, 18 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइक स्मिथ का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोमवार को यह जानकारी दी।

करमन कौर थांडी ने फ्रेंच ओपन सिंगल्स क्वालीफाइंग ड्रॉ में जगह पक्की की

चंडीगढ़, 18 मई (आईएएनएस)। राउंडग्लास टेनिस एकेडमी की एथलीट करमन कौर थांडी ने फ्रेंच ओपन सिंगल्स क्वालीफाइंग ड्रॉ में जगह पक्की कर ली है। सोमवार से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन थांडी पहले क्वालिफाइंग राउंड में हार्मनी टैन से मुकाबला करेंगी। ड्रॉ में दोनों ही खिलाड़ी अनसीडेड हैं।

दूसरा टेस्ट: मुशफिकुर रहीम का शतक, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 437 रन का...

सिलहट, 18 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 2 ओवरों का सामना किया, जिसमें खाता नहीं खुल सका।

खरी बात