मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर चित्र प्रदर्शनी एवं विशेष व्याख्यान आयोजित
भोपाल : 28 अक्टूबर/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपाल में 28 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह...
मध्य प्रदेश में गोली लगने से चीते की मौत पर केंद्र सख्त, जांच के...
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के 19 महीने के नर चीते (केएनजी22) की बंदूक की गोली से हुई मौत मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए केंद्र ने मौके पर जांच के लिए एक हाई-लेवल टीम भेजी है। केंद्र सरकार का कहना है कि प्रोजेक्ट चीता बेहद महत्वपूर्ण है और फिर से लाए गए चीतों की आबादी की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करना जरूरी है।
इंदौर में ठगी के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी चिह्नित, दो...
भोपाल, 27 अक्टूबर (आईएएमएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को चिन्हित किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचना दिलीप पांडेय और शुभम शर्मा के रूप में हुई है।
मध्य प्रदेश में किसान कल्याण क्विज के 165 विजेता चुने गए, 55 किसानों को...
भोपाल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मंगलवार को ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व’ राज्यस्तरीय इनामी क्विज प्रतियोगिता के 165 विजेता किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग के अंतर्गत वीर भारत न्यास एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की संयुक्त पहल के तहत किया गया, जिसका उद्देश्यकिसानों के कल्याण, स्वाभिमान और समृद्धि के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।
मध्य प्रदेश कैबिनेट में बड़े फैसले, 3378 करोड़ रुपए की 4 सिंचाई परियोजनाओं को...
भोपाल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप ने बताया कि नर्मदा घाटी विकास की चार सिंचाई परियोजनाओं की निरंतरता के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं पर कुल 3,378 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये परियोजनाएं छिंदवाड़ा, मुरैना, सागर और सिवनी से संबंधित हैं। इसके साथ ही वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की तैयारियों और इसके विभिन्न आयामों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।
मध्य प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया
भोपाल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर चार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का राज्य में महत्वपूर्ण पदों पर तबादला कर दिया। वल्लभ भवन से जारी गृह विभाग के आदेश के तहत इन अधिकारियों को अगले आदेश तक के लिए अस्थायी तौर पर तैनात किया गया है।
मध्य प्रदेश के 12 जिलों में सूखे के हालात, सरकार करेगी मदद
भोपाल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के 12 जिलों में सूखे के हालात नजर आ रहे हैं, क्योंकि यहां 80 प्रतिशत से कम बारिश दर्ज की गई है। मोहन सरकार की कैबिनेट में इस मसले पर चर्चा हुई और किसानों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने का भी फैसला हुआ।
बीजापुर पुलिस का सिविक एक्शन कार्यक्रम, बच्चों में दिखा विशेष उत्साह, खुशनुमा रहा माहौल
बीजापुर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस द्वारा आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे कार्यक्रम में खुशनुमा माहौल बना रहा।
मध्य प्रदेश में संवेदनशील स्थलों और पंडालों में तैनात रहेंगे अग्निशमन वाहन
भोपाल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगामी समय में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के संवेदनशील स्थानों से लेकर आयोजनों के पंडाल तक पर विशेष रूप से अग्निशमन वाहनों की तैनाती की जाएगी, ताकि जन धन की हानि की आशंका को रोका जा सके। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे ने समस्त कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि त्योहारों के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों, मेलों तथा बाजारों में जनसमूह की संभावित उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के हलफनामे का स्वागत होना चाहिए: पूर्व चुनाव आयुक्त...
भोपाल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) और फॉर्म-6 को लेकर दाखिल किए गए हलफनामे का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से 5 अक्टूबर को संबंधित फैसलों और उनकी प्रक्रिया से जुड़े सभी तथ्य मांगे थे। ऐसे में आयोग की ओर से हलफनामा दाखिल करना अच्छी बात है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए।


