मध्य प्रदेश में 14 आईपीएस अफसरों के तबादले
भोपाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य के 14 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, इनमें सबसे प्रमुख है भोपाल का पुलिस आयुक्त। हरिनारायण चारी मिश्रा के स्थान पर भोपाल पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संजय कुमार को सौंपी गई है।
आर्थिक सर्वेक्षण देश के कृषि और ग्रामीण भारत की मजबूती का दस्तावेज: शिवराज सिंह...
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को आर्थिक सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वेक्षण के आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कृषि और ग्रामीण विकास दोनों मोर्चों पर अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है।
शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी को छत्तीसगढ़ का करेंगे दौरा, किसानों से करेंगे संवाद
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ जाएंगे। राजधानी रायपुर, दुर्ग एवं नया रायपुर में होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से वे किसानों से सीधा संवाद करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री और राज्य के मंत्रियों सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रायपुर पहुंचेंगे।
चावल उत्पादन में भारत दुनिया में नंबर-1, घटिया कीटनाशकों पर लगेगी लगाम: शिवराज सिंह...
रायपुर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत ना सिर्फ खुद विकास के प्रतिमान प्रतिदिन गढ़ रहा है, बल्कि वसुधैव कुटंबकम के तहत समस्त विश्व को एक परिवार मानते हुए उसकी कल्याण के लिए काम कर रहा है। हम विश्वभर में विकास के संबंधित काम के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में इस साल से लागू होगा डिजिटल वैल्यूएशन सिस्टम, मूल्यांकन...
कटनी, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि इस साल प्रदेश के विश्वविद्यालयों में डिजिटल वैल्यूएशन सिस्टम लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक परीक्षाओं की कॉपियों को बंडल में पैक करके ऑफलाइन जांच के लिए ले जाया जाता था, लेकिन अब ऑनलाइन मूल्यांकन से पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी।
महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया...
उज्जैन, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी प्रवेश को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को साफ कहा कि महाकाल के सामने कोई वीआईपी नहीं होता और गर्भगृह में कौन जाएगा, यह फैसला मंदिर प्रशासन को ही करना है, अदालत इसमें दखल नहीं देगी।
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर उमा भारती बोलीं- शंकराचार्य होने का सबूत मांगकर प्रशासन ने किया...
नई दिल्ली/भोपाल, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य होने का सबूत मांगकर प्रशासन ने अपनी मर्यादाओं और अधिकारों का उल्लंघन किया है।
केंद्रीय विद्यालय विदिशा में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस
विदिशा : 26 जनवरी/ भारत गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय विद्यालय विदिशा में एक भव्य, गरिमामय एवं पूर्णतः अनुशासित समारोह का आयोजन...
मध्य प्रदेश : प्राचीनतम युद्ध शैलियों के संरक्षक भगवानदास रैकवार को पद्मश्री सम्मान
सागर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले 83 वर्षीय लोक कलाकार भगवानदास रैकवार को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। उनका नाम पद्म पुरस्कारों की अनसंग हीरोज कैटेगरी में शामिल है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रविवार को उज्जैन में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को अपने गृह जिले उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।


