सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच व्यवस्था से छात्रों को हो रही परेशानियों पर सुप्रीम...

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की डिजिटल कॉपी जांच की व्यवस्था (ओएसएम) को लेकर हो रही छात्रों की परेशानियों पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस सिस्टम में छात्रों को लगातार दिक्कत आ रही है। छात्रों में काफी निराशा और हताशा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

तकनीकी संस्थानों को नवाचार और समाज की चुनौतियों के समाधान का केंद्र बनना होगा...

रांची, 15 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तकनीकी संस्थानों से शिक्षा के पारंपरिक दायरे से आगे बढ़कर नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप और समाज की वास्तविक चुनौतियों के समाधान विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का लक्ष्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना भी होना चाहिए जो रोजगार के अवसर सृजित करें।

रोहतास को मिलेंगे पांच नए सरकारी डिग्री कॉलेज, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा-शिक्षा के...

रोहतास, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पांच नए सरकारी डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बड़े कदम उठाए गए हैं और अब उसी कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश पर राज्य के उन प्रखंडों में सरकारी डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं, जहां अभी तक इसकी सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

इसरो-इस्ट्रैक भर्ती: अप्रेंटिस के 95 पदों पर नियुक्त होने का अवसर, जानें आवेदन के...

बेंगलुरु, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक प्रमुख केंद्र, टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक), बेंगलुरु ने वर्ष 2026-2027 के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 95 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन का अंतिम समय नजदीक है। इन पदों पर इच्‍छुक उम्‍मीदवार 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

आरसीएफएल में डॉक्टर के 46 पदों पर नियुक्त होने का अवसर, 31 जुलाई तक...

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफएल) ने तीन वर्ष की अवधि के लिए मानव संसाधन विभाग (ट्रॉम्बे इकाई) में स्पेशलिटी और पैनल डॉक्टरों के कुल 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथ‍ि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

यूपीएससी भर्ती 2026: ड्रग इंस्पेक्टर समेत 450 पदों पर नियुक्त होने का सुनहरा अवसर,...

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभाग/मंत्रालय में ड्रग इंस्पेक्टर समेत अलग-अलग कुल 450 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आमंत्रित किए हैं।

सीबीएसई की ‘संशोधित तीन-भाषा नीति’ को चुनौती देने वाली नई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट...

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सीबीएसई की संशोधित तीन-भाषा नीति को चुनौती देने वाली नई याचिकाओं पर केंद्र सरकार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को नोटिस जारी किया। अदालत ने सभी पक्षों से दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

एसएससी भर्ती: एएसओ के 341 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन, 16 जुलाई अंतिम...

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभिन्न सेवा/कैडर के लिए 'सहायक ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा- 2025' के तहत सहायक अनुभाग अधिकारी (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) के कुल 341 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।

एसएससी भर्ती: जेएसए/एलडीसी के 49 पदों पर आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 के तहत केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएससी) कैडर, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क के कुल 49 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई तय है।

इसरो-इस्ट्रैक भर्ती: साइंटिफिक असिस्टेंट समेत 26 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्‍द...

बेंगलुरु, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक प्रमुख केंद्र इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक), बेंगलुरु ने टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, टेक्नीशियन- ‘बी’, ड्राफ्ट्समैन- ‘बी’ और कुक-'ए’ के 26 विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए कुछ दिन शेष हैं। अप्‍लाई करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है।

खरी बात