कर्नाटक के विज्ञान केंद्रों में छात्रों और इसरो वैज्ञानिकों की सीधी बातचीत कराने की...
बेंगलुरु, 9 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अजय धरम सिंह ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से राज्य के विज्ञान केंद्रों में छात्रों और वैज्ञानिकों के बीच सीधे संवाद कार्यक्रम आयोजित करने में सहयोग मांगा है। इस पहल का उद्देश्य विज्ञान की पढ़ाई को किताबों तक सीमित रखने के बजाय उसे व्यावहारिक और अनुभव आधारित बनाना है।
पुणे में एमपीएससी पेपर लीक विवाद के बीच एक छात्र ने की आत्महत्या, उम्मीदवारों...
पुणे, 9 सितंबर (आईएएनएस)। पुणे में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पेपर लीक की बार-बार हो रही घटनाओं और आर्थिक तंगी के कारण उसने यह कदम उठाया।
मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल पर सस्पेंस बरकरार, स्टाइपेंड 21,500 करने पर...
भोपाल, 9 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर पेंच अभी भी फंसा हुआ है। सरकार से स्टाइपेंड बढ़ाने पर सहमति बनने के बावजूद आंदोलन खत्म होगा या नहीं, इस पर संशय बरकरार है।
बीसीपीएल भर्ती 2026 : फोरमैन सहित 24 पदों पर नियुक्ति का सुनहरा मौका, 10...
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलिमर लिमिटेड (बीसीपीएल) ने फोरमैन सहित विभिन्न 24 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
बंगाल के गवर्नर ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी के लिए अस्थायी रजिस्ट्रार और फाइनेंस ऑफिसर नियुक्त...
कोलकाता, 9 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के गवर्नर आर.एन. रवि ने कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी के लिए नए कार्यवाहक रजिस्ट्रार और फाइनेंस ऑफिसर की नियुक्ति की है।
केंद्रीय रेशम बोर्ड में 14 यंग प्रोफेशनल पदों पर निकली भर्ती, 7 अक्टूबर तक...
बेंगलुरु, 9 सितंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, सेंट्रल सिल्क बोर्ड (सीएसबी), सेंट्रल ऑफिस, बेंगलुरु ने पूरे देश में इसके संस्थानों/इकाइयों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर यंग प्रोफेशनल-ग्रेड-3 के कुल 14 पदों को भरने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।
बामर लॉरी में जूनियर ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से...
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन एक मिनीरत्न-1 सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम, बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने विभिन्न एसबीयू/स्थान के आधार पर जूनियर ऑफिसर सहित अलग-अलग कुल 38 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
सत्य निकेतन हादसाः हॉस्टल वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, डीयू और...
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका (पीआईएल) पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। इसके साथ ही इस मामले की सुनवाई भी मुख्य मामले के साथ होगी।
पंजाब बीबीए टॉपर बनीं निहारिका, पिता बोले- बेटी ने गर्व से सिर ऊंचा किया
चंडीगढ़, 9 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर के सरूप रानी गवर्नमेंट कॉलेज की छात्रा निहारिका ने पंजाब में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) में टॉप किया है। अपनी इस उपलब्धि को लेकर उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मैंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) के अंतर्गत आने वाली यूनिवर्सिटी सरूप रानी गवर्नमेंट कॉलेज से बीबीए किया है, जिसमें पूरे पंजाब में मेरा पहला रैंक आया है।
जीएमसीएच-चंडीगढ़ में प्रोजेक्ट नर्स सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, 14 सितंबर अंतिम...
चंडीगढ़, 9 सितंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच), चंडीगढ़ ने प्रोजेक्ट नर्स सहित विभिन्न 9 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।
