अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से...
ईटानगर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी), ईटानगर ने संयुक्त माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (सीएसएलई) 2026 के तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 93 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।
यूपी पीईटी 2026: पुलिस अधिकारियों ने परखी परीक्षा की तैयारियां, केद्रों पर सतर्कता के...
ग्रेटर नोएडा, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे...
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ के संविधान को तैयार करने, मंजूरी देने और लागू करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 मई 2027 की समय-सीमा तय की है। प्रशासन के इस फैसले के बाद छात्र प्रतिनिधियों और विश्वविद्यालय के बीच सहमति बनी, जिसके बाद 18 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।
बंगाल: अगले शैक्षणिक सत्र से ‘एक कक्षा, एक शिक्षक’ नीति लागू होने की संभावना
कोलकाता, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य का स्कूल शिक्षा विभाग अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में 'एक कक्षा, एक शिक्षक' नीति लागू करने पर विचार कर रहा है।
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए...
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2027 (सत्र-1) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन (सेशन-1) की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं।
जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाओं का किया बहिष्कार, कैंपस और ऑफलाइन...
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के 'सेंटर फॉर वेस्ट एशियन स्टडीज' और 'समाजशास्त्र विभाग' (डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी) के छात्रों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय की ऑनलाइन कक्षाओं के आदेश का 'पूर्ण बहिष्कार' किया। उन्होंने 'शैक्षणिक प्रगति और शोध कार्य में बाधा' का हवाला देते हुए परिसर में कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की।
यूपीएससी अध्यक्ष अजय कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपी 76वीं वार्षिक रिपोर्ट
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार ने आयोग के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और आयोग की 76वीं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस संबंध में एक अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी।
लेखक गांव इंटरनेशनल फेस्टिवल 2026 का समापन, सीएम धामी बोले- साहित्य, कला और संगीत...
देहरादून, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को 'लेखक गांव इंटरनेशनल फेस्टिवल 2026' के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समारोह को संबंधित करते हुए कहा कि लेखक गांव साहित्य, कला और संगीत के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है।
इरकॉन भर्ती 2026: मैनेजर/इलेक्ट्रिकल के 37 पदों पर निकली वैकेंसी, 19 नवंबर से करें...
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, इरकॉन ने लुमडिंग और तिनसुकिया डिवीजन के तहत नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) प्रोजेक्ट्स के लिए अनुबंध के आधार पर मैनेजर/इलेक्ट्रिकल की कुल 37 पदों पर भर्ती की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की हैं।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 11 लीगल असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति के लिए तुरंत करें आवेदन,...
रायपुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उच्च न्यायालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका है। दरअसल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने संविदा के आधार पर निश्चित मानदेय पर विधि सहायक (लीगल असिस्टेंट) के कुल 11 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञापन प्रकाशित कर रिक्तियों की घोषणा की है।

