SGSU Advertisement
Home Student & Youth राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर नियुक्ति का अवसर,...

राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 30 सितंबर तक करें आवेदन

0
3

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) लिमिटेड में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, राइट्स लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न 12 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

राइट्स लिमिटेड की ओर से जारी 12 रिक्तियों में डीजीएम (स्ट्रक्चरल इंजीनियर/बिल्डिंग्स) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (स्ट्रक्चरल इंजीनियर/बिल्डिंग्स) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (बीआईएम एक्सपर्ट/पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग) का 1, असिस्टेंट मैनेजर/आर्किटेक्ट (हेल्थकेयर/हॉस्पिटल एक्सपर्ट) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (आर्किटेक्ट/बिल्डिंग एक्सपर्ट)के 7 और असिस्टेंट मैनेजर (आर्किटेक्ट/मेट्रो रेल एक्सपर्ट) का 1 पद शामिल है।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे राइट्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और क्षेत्र के अनुसार इंजीनियरिंग में फुल-टाइम बैचलर डिग्री और/या इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित कम से कम 2 से 11 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 32 से 41 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 40,000 से 2,00,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 600 रुपए के साथ लागू होने वाले टैक्स और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपए के साथ लागू होने वाले टैक्स तय किया गया है।