Saturday, February 21, 2026
SGSU Advertisement

Student & Youth

एआई से बदलेगा शिक्षा का स्वरूप, सशक्त होगी नई पीढ़ी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आज दूसरा दिन है। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि देश की नई पीढ़ी को एआई-सक्षम शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस एआई इम्पैक्ट समिट ने युवाओं के भीतर नई ऊर्जा और उत्साह पैदा किया है और बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और विशेषज्ञ इस समिट में भाग ले रहे हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शिक्षा में लागू करने की रूपरेखा, उद्योग व स्टार्टअप्स भी शामिल

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को शिक्षा में लागू करने की रूपरेखा तैयार की है। इसके लिए शिक्षा जगत, उद्योग और स्टार्टअप्स के साथ भी व्यापक विचार विमर्श किया गया है। स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सदुपयोग पर मंगलवार को भी शिक्षा मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया।

गौतमबुद्ध नगर के 56 केंद्रों पर आज से शुरू हुईं बोर्ड परीक्षाएं, 62 हजार...

नोएडा, 17 फरवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर जिले में आज से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बनाए गए कुल 56 परीक्षा केंद्रों पर करीब 62 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

देश और दुनिया के कई शहरों में प्रारंभ हुई सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आज, यानी मंगलवार से भारत समेत 26 देशों में शुरू हो गई हैं। 43 लाख से अधिक छात्र दसवीं और बारहवीं कक्षा की ये परीक्षाएं दे रहे हैं। पहले दिन दसवीं के छात्र गणित और बारहवीं के छात्र बायो टेक्नोलॉजी का एग्जाम दे रहे हैं।

सीबीएसईए 10वीं बोर्ड का पहला दिन: तैयारी पूरी, उत्साहित के साथ नर्वस भी छात्र;...

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं। सुबह से ही छात्र इसे लेकर उत्साहित और नर्वस भी नजर आए। केंद्रीय विद्यालय गोले मार्केट में परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की लंबी कतार दिखी।

असम लोक सेवा आयोग ने सीसीई 2024 का रिजल्ट जारी कर लिया वापस, अभ्यर्थियों...

गुवाहाटी, 16 फरवरी (आईएएनएस)। असम पब्लिक सर्विस कमीशन ने सोमवार को कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (सीसीई) 2024 के परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाने के तुरंत बाद रद्द कर दिया। इस निर्णय ने उम्मीदवारों में चिंता पैदा कर दी है।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: पहले दिन 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और...

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' की शुरुआत सोमवार से नई दिल्ली में हो गई। इस वैश्विक सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख, मंत्री, तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज, शोधकर्ता, बहुपक्षीय संस्थानों के प्रतिनिधि और उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।

जेईई मेन परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, 12 उम्मीदवारों को मिले 100 पर्सेंटाइल

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को जेईई मेन परीक्षा के 2026 सत्र 1 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

तमिलनाडु में 14,000 से अधिक स्कूलों में शुरू होगी 100 दिवसीय लर्निंग चैलेंज

चेन्नई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (डीईई) ने राज्यभर के कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए फरवरी के तीसरे सप्ताह से “100 दिवसीय लर्निंग चैलेंज” शुरू करने की घोषणा की है।

गुजरात : बम की धमकियों के बाद अहमदाबाद और वडोदरा में 13 स्कूलों को...

अहमदाबाद/वडोदरा, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद और वडोदरा के कम से कम 13 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सोमवार को खाली कराया गया, जिसके चलते व्यापक सुरक्षा जांच की गई।

खरी बात