यूपी के परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

लखनऊ, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति के आकलन पर जोर दे रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षाएं 17 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।

एनपीसीआईएल में 80 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 18 नवंबर तक युवाओं के...

लखनऊ, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) से जुड़कर अपने पेशेवर करियर की शुरुआत करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एनपीसीआईएल के नरोरा एटॉमिक पावर स्टेशन (एनएपीएस) ने एक वर्ष की अवधि के लिए ट्रेड अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 80 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आमंत्रित किए हैं।

आरईसीपीडीसीएल भर्ती 2026 : सीनियर एग्जीक्यूटिव सहित 32 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता...

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक 'महारत्न सीपीएसई (केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम)' आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), जिसे पहले आरईसी पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने निश्चित अवधि के आधार पर अनुभवी पेशेवरों की विभिन्न 32 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बंगाल में नए शिक्षकों को चुनाव लड़ने से रोकने के फैसले का सीपीएम ने...

कोलकाता, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में नए भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक के फैसले का सीपीएम ने विरोध किया है। विपक्षी पार्टी राज्य सरकार के इस फैसले को कानूनी तौर पर चुनौती देगी।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34604 अभ्यर्थी...

रायपुर, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर से 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

पुण्यतिथि विशेष : झारखंड के प्रसिद्ध छऊ गुरु पंडित श्यामा चरण पति, कला में...

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। छऊ, देश का एक जाना-माना अर्ध-शास्त्रीय नृत्य रूप है, जिसकी जड़ें मुख्य रूप से मार्शल आर्ट्स, लोक और जनजातीय परंपराओं में हैं। यह नृत्य मुख्य रूप से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों में काफी लोकप्रिय है।

बंगाल के सरकारी स्कूलों भर्ती होने वाले शिक्षकों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं...

कोलकाता, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षक अब से सेवा में रहते हुए राजनीति में भाग नहीं ले सकेंगे और न ही चुनाव लड़ सकेंगे।

यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के लिए अब तक 8.78 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवार 31...

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन - नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी-नेट) दिसंबर 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आरक्षित श्रेणियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती, सीनियर मैनेजर सहित 11...

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने विशेष भर्ती अभियान-2026 के तहत आरक्षित श्रेणियों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग) के उम्मीदवारों के लिए बैकलॉग रिक्तियों के अंतर्गत नियमित आधार पर विभिन्न 11 पदों पर भर्ती की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

खुशखबरी: एएआई ने 18 कंसल्टेंट पदों के लिए बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 10...

चेन्नई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एएआई-चेन्नई ने एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध आधार पर सलाहकारों (कंसल्टेंट) की विभिन्न 18 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की।

खरी बात