Thursday, July 16, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन की निम्न-ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था का आकार 15 खरब युआन तक पहुंचने...

चीन की निम्न-ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था का आकार 15 खरब युआन तक पहुंचने का अनुमान

0
24

बीजिंग, 23 नवंबर (आईएएनएस)। चीन में राष्ट्रीय रणनीतिक उभरते उद्योग के रूप में, निम्न-ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था ने हाल के वर्षों में बहुत तेजी से विकास किया है। चीन धीरे-धीरे निम्न-ऊंचाई वाली उपकरण प्रौद्योगिकी में आगे बढ़कर कुछ क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व करने के अहम शिफ्ट की ओर बढ़ गया है।

चीन के च्यांगशी प्रांत में आयोजित 2025 चीन विमानन उद्योग सम्मेलन के मुताबिक, चीन के निम्न-ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था के बाजार का आकार वर्ष 2025 तक 15 खरब युआन तक पहुंच जाएगा और वर्ष 2030 तक 20 खरब युआन से ज्यादा होने की उम्मीद है। संबंधित इंडस्ट्रीज में अच्छी वृद्धि दिख रही है।

संबंधित उद्योगों के इस तेजी से विस्तार के पीछे, चीन की निम्न-ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था की व्यापक सफलता है।

आंकड़ों के मुताबिक, चीन में कुल 969 कंपनियों ने नागरिक मानव रहित हवाई वाहन उत्पाद सूचना प्रणाली में पंजीकरण पूरा कर लिया है। साथ ही चीन में पंजीकृत उत्पादों के प्रकारों की कुल संख्या 3,191 से अधिक है और पंजीकृत उत्पादों की कुल संख्या 47.8 लाख से ज्यादा है।

दुनिया के पहले चार सीटों वाले इलेक्ट्रिक विमान को चीनी नागरिक उड्डयन प्रशासन ब्यूरो द्वारा प्रकार प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)