SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय हांगकांग में चीन के राष्ट्रीय दिवस पर ध्वजारोहण समारोह

हांगकांग में चीन के राष्ट्रीय दिवस पर ध्वजारोहण समारोह

0
1

बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने 1 अक्तूबर की सुबह चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रीय झंडा फहराने की रस्म और राष्ट्रीय दिवस स्वागत समारोह का आयोजन किया।

राष्ट्रीय झंडा फहराने की रस्म सुबह आठ बजे गोल्डन बौहिनिया स्क्वायर में आयोजित हुई। इस मौके पर चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन के उपाध्यक्ष ल्यांग चनयिंग, हांगकांग के प्रमुख प्रशासक ली का-चिउ, हांगकांग में केंद्रीय सरकार के संपर्क कार्यालय के प्रमुख चो ची, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख तोंग चिंगवेई, विदेश मंत्रालय के विशेष दूत छ्वी च्येछुन, चीनी जन मुक्ति सेना के हांगकांग गैरीसन के राजनीतिक कमिसार लाई रूशिन और हांगकांग के विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने लोग मौजूद रहे।

इसके बाद मेहमान हांगकांग सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र पहुंचे, जहां राष्ट्रीय दिवस स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर हांगकांग के प्रमुख प्रशासक ली का-चिउ ने कहा कि यह हांगकांग में पहली पंचवर्षीय योजना जारी होने के बाद मनाया जा रहा पहला राष्ट्रीय दिवस है, इसलिए इसका विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि आज चीन दुनिया का सबसे बड़ा विनिर्माण और व्यापारिक देश बन गया है और अंतरराष्ट्रीय मामलों में भी उसका महत्वपूर्ण प्रभाव है। हांगकांग की पंचवर्षीय योजना केवल नीतियों और कदमों की एक श्रृंखला नहीं है, बल्कि एक देश, दो व्यवस्थाओं की नीति की विशेष श्रेष्ठता के आधार पर तैयार की गई एक रणनीतिक योजना है।

ली का-चिउ ने कहा कि हांगकांग को मौजूदा अवसरों का फायदा उठाते हुए राष्ट्रीय विकास में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए, ताकि हांगकांग का बेहतर विकास हो सके और यहां के निवासियों को इसका ज्यादा लाभ मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)