Friday, July 3, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल आईपीएल के पूरे शेड्यूल का ऐलान, चेपॉक में खेला जाएगा फाइनल

आईपीएल के पूरे शेड्यूल का ऐलान, चेपॉक में खेला जाएगा फाइनल

0
100

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2024 के बचे हुए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ 21 मई से 24 मई के बीच अहमदाबाद और चेन्नई में होंगे, जबकि फाइनल 26 मई को चेपॉक में खेला जाएगा।

बीसीसीआई की तरफ से यह ऐलान सोमवार यानी आज किया गया है। भारत में इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों के चलते बीसीसीआई ने पहले सिर्फ 17 दिनों के शेड्यूल का ऐलान किया था। इस दौरान 7 अप्रैल तक लीग के कुल 21 मैच खेले जाने हैं।

सोमवार को जारी कार्यक्रम के शेष भाग के अनुसार, क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मैच 21 और 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। जबकि दूसरा क्वालीफायर और लीग का फाइनल मुकाबला क्रमश: 24 और 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।