Wednesday, August 12, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल दिल्ली ने गुजरात को 89 रन पर समेटा

दिल्ली ने गुजरात को 89 रन पर समेटा

0
138

अहमदाबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2024 के 32वें मैच में यहां बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने मेजबान गुजरात टाइटंस को 17.3 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट कर दिया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। ईशांत शर्मा ने दूसरे ओवल में शुभमन गिल (8) को आउट कर मेहमान टीम को पहली सफलता दिलाई। चौथे ओवर में मुकेश कुमार ने रिद्धिमान साहा (2) को बोल्ड कर दिया। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर साई सुदर्शन (12) रन आउट हो गये। उसी ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड मिलर (2) को शर्मा ने विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया।

गुजरात के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे। राशिद खान ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाये। उनके अलावा सुदर्शन और राहुल तेवतिया (10) ही दोहरे अंक में पहुंच सके। दिल्ली ने 12 अतिरिक्त रन दिये।

दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2.3 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। ईशांत शर्मा ने दो ओवर में आठ रन देकर दो खिलाड़ियों को पेवेलियन भेजा। ट्रिस्टन स्टब्स ने मैच के नवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर अभिनव मनोहर (8) और शाहरुख खान (0) को पंत के हाथों कैच कराया। खलिल अहमद और अक्षर पटेल के खाते में एक-एक विकेट आये।