Sunday, May 31, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय गाजा में मारे गए लगभग 34 हजार फिलीस्तीनी : मंत्रालय

गाजा में मारे गए लगभग 34 हजार फिलीस्तीनी : मंत्रालय

0
128

गाजा, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को एक प्रेस बयान में कहा कि गाजा पट्टी पर चल रहे इजराइली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 33,970 हो गई है।

बयान के अनुसार, 24 घंटों में इजराइली सेना ने तटीय इलाके में 71 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 106 को घायल कर दिया। इससे पिछले साल सात अक्टूबर को शुरू इजराइल-हमास संघर्ष में मरने वालों की कुल संख्या 33,970 हो गई और 76,770 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ मृतक मलबे में दबे हुए हैं।

मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने कहा कि इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा पट्टी में स्वास्थ्य प्रणाली को नष्ट कर दिया है। इससे लगभग सात लाख लोग स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हो गए हैं।