Thursday, July 2, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन पूजा हेगड़े ने परिवार के साथ गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

पूजा हेगड़े ने परिवार के साथ गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

0
78

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ की शूटिंग पूरी करने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपने परिवार के साथ मुंबई के वडाला इलाके में गणपति जी के दर्शन किए।

अभिनेत्री अपने भाई-भाभी और पिता के साथ शहर में गणेशोत्सव समारोह के दौरान भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने पहुंचीं। अभिनेत्री हर साल गणपति जी के दर्शन के लिए जीएसबी सेवा मंडल पंडाल में जाती हैं।

पत्रकारों के यह पूछने पर कि क्‍या वह दूसरी बार पंडाल में आई हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह हर साल जीएसबी सेवा मंडल पंडाल में गणपति जी के दर्शन करने आती हैं।

गणपति जी के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री खूबसूरत नीले रंग की अनारकली सूट में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को घड़ी और झुमके से पूरा किया।

इस साल की शुरुआत में पूजा मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने नए घर में शिफ्ट हुईं। समुद्र के सामने स्थित इस घर की कीमत 45 करोड़ रुपये है और यह 4,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। अभिनेत्री पहले शहर में ही एक अन्य घर में रहती थीं।

उन्होंने हाल ही में ‘देवा’ की शूटिंग पूरी की है, जिसमें वह शाहिद कपूर और पावेल गुलाटी के साथ हैं। शाहिद और पावेल दोनों ही फिल्म में पुलिसकर्मियों की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। यह रोमांच और एक्शन से भरपूर रोलर कोस्टर राइड का वादा करती है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म की शूटिंग एक हाई-एनर्जी गाने के सीक्वेंस के साथ समाप्त हुई, जिसे मुंबई में चार दिनों में शूट किया गया।

रैप अप पार्टी की तस्वीर में शाहिद और पूजा कोरियोग्राफर जोड़ी बोस्को-सीजर के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।

जी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘देवा’ 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री के पास ‘सनकी’ और ‘सूर्या 44’ जैसी फि‍ल्में भी हैं।