Thursday, August 13, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध दिल्ली में तेज रफ्तार जगुआर कार कई वाहनों से टकराई, तीन लोग...

दिल्ली में तेज रफ्तार जगुआर कार कई वाहनों से टकराई, तीन लोग घायल

0
105

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैंट क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार जगुआर कार कई वाहनों से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चालक कार को लापरवाही से चला रहा था और रफ्तार काफी तेज थी।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी रोहित मीणा ने कहा कि रविवार सुबह 4:55 बजे तीन वाहनों की दुर्घटना और तीन लोगों के घायल होने के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी।

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था।

डीसीपी ने बताया कि घायल कैब चालक की पहचान शकरपुर निवासी हरजीत सिंह के रूप में हुई। चालक और कैब में सवार अन्य दो लोगों की मेडिको-लीगल रिपोर्ट सुबह 8:32 बजे एम्स से मिली।

उन्होंने बताया कि जगुआर कार सरस्वती विहार के कोहाट एन्क्लेव निवासी सुशील पाहवा के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गई हैं।