SGSU Advertisement
Home Student & Youth 62 वर्ष वालों के लिए सुनहरा मौका: जीएमएसएच-चंडीगढ़ में स्पेशलिस्ट पदों पर...

62 वर्ष वालों के लिए सुनहरा मौका: जीएमएसएच-चंडीगढ़ में स्पेशलिस्ट पदों पर वैकेंसी, 1 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

0
14

चंडीगढ़, 29 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकारी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल (जीएमएसएच), चंडीगढ़ ने शाम की ओपीडी में स्पेशलिस्ट के विभिन्न 10 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

जीएमएसएच-चंडीगढ़ की ओर से स्पेशलिस्ट पोस्ट के लिए जारी 10 रिक्तियों में स्पेशलिस्ट (बच्चों के डॉक्टर) के 2, स्पेशलिस्ट (सर्जरी) के 2, स्पेशलिस्ट (ऑर्थोपेडिक्स) के 2, स्पेशलिस्ट (मेडिसिन) का 1, स्पेशलिस्ट (ईएनटी) का 1 और स्पेशलिस्ट (साइकियाट्रिस्ट) के 2 पद शामिल हैं।

स्पेशलिस्ट के इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को 2,000 रुपए प्रति दिन, दो घंटे के स्लॉट के लिए दिए जाएंगे। स्लॉट का समय शाम 5 बजे से 7 बजे तक होगा।

वॉक-इन इंटरव्यू 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से ‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक का कार्यालय, तीसरी मंजिल, कमरा नंबर-10, प्रशासनिक ब्लॉक, जीएमएसएच-16, यूटी, चंडीगढ़’ पते पर आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इंटरव्यू के दिन ही इससे पहले सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित स्पेशलिटी में एमबीबीएस डिग्री के साथ एमडी/डीएनबी/एमएस/डिप्लोमा और स्टेट मेडिकल काउंसिल या एमसीआई/एनएमसी में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। वहीं, हॉस्पिटल में काम करने के अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की अधिकतम आयु 62 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि जीएमएसएच-चंडीगढ़ की ओर से नियुक्त होने वाले स्पेशलिस्ट सीधे कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अस्थायी तौर पर काम करेंगे और वे हेल्थ डिपार्टमेंट, यूटी, चंडीगढ़ के कर्मचारी नहीं होंगे।