Thursday, July 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय आप नेता कुलतार सिंह संधवां ने किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध,...

आप नेता कुलतार सिंह संधवां ने किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, बोले-बच्चे देश का भविष्य

0
3

चंडीगढ़, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक्स’ पोस्ट और सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए कुलतार सिंह संधवां ने कहा, “हम किसके लिए जीते हैं? हम अपने बच्चों के लिए जीते हैं, लेकिन जब उनको प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है तो पेपर लीक करवा दिया जाता है। यह कोई पहली बार हुई घटना नहीं है। ये कोई भाड़ी की भीड़ इकठ्ठी नहीं की गई है। वे हमारे देश के बच्चे हैं, पढ़े-लिखे छात्र हैं, जिनके मन में देश की सेवा करने का एक सपना है। ये बच्चे अपने मां-बाप के भविष्य तो हैं ही, देश का भविष्य भी हैं।”

कुलतार सिंह संधवां ने कहा, “छात्रों की ओर से मांग की जा रही है कि मेरिट को स्थापित किया जाए, जैसे पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने करके बताया है लेकिन सरकार बर्बरता कर रही है और लाठियां बरसा रही है। लड़कियों को बेइज्जत किया जा रहा है। छात्रों की मांग है कि सरकार देश के प्रति जवाबदेह हो। उस विभाग के मंत्री के इस्तीफे से जवाबदेही बनती है। बच्चों ने आत्महत्याएं की हैं और उनकी ओर से बोला जा रहा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि सरकार जितनी भी बर्बता कर ले, छात्र झुकेंगे नहीं। यह सरकार तो पेपर लीक की मास्टर है। जहां-जहां इनकी सरकार हैं, वहां 500 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। पंजाब के फरीदकोट की घटना में किसी को बख्शा नहीं गया है। सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है, इस मामले की जांच की जा रही है। उनके तार राजस्थान और हरियाणा से जुड़ रहे हैं। उनको भी पकड़ा जाएगा और हम बच्चों पर लाठीचार्ज नहीं करेंगे।