Friday, August 7, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एओसी भर्ती अलर्ट: 2,615 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जल्द सक्रिय...

एओसी भर्ती अलर्ट: 2,615 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जल्द सक्रिय होगी आवेदन लिंक

0
4

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारती सेना की एक प्रमुख और सक्रिय इकाई, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स (एओसी) ने सीधे भर्ती के आधार पर ग्रुप ‘सी’ के विभिन्न 2,615 सिविलियन पदों को भरने के लिए देश के योग्य नागरिकों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

एओसी की ओर से जारी कुल 2,615 रिक्तियों में ट्रेड्समैन मेट के 1,799, फायरमैन के 508, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) के 104, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 142 और मटीरियल असिस्टेंट के 50 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एओसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास ट्रेड्समैन मेट, फायरमैन और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन/10वीं पास; जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12वीं पास और 35 शब्द प्रति मिनट की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड; और मटीरियल असिस्टेंट पोस्ट के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (जहां लागू हो), टाइपिंग टेस्ट (सिर्फ जेओए के लिए), दस्तावेजों की जांच और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 18,000 से 92,300 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एओसी की ओर से संबंधित रिक्तियों के लिए भर्ती, योग्यता, आयु सीमा, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने से पहले जारी किया जाएगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को समय-दर-समय ऑफिशियल पोर्टल चेक करने की सलाह दी जाती है।