Saturday, May 30, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth बीडीएल में 33 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए तुरंत करें...

बीडीएल में 33 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए तुरंत करें आवेदन, 1 जून अंतिम तिथि

0
5

हैदराबाद, 30 मई (आईएएनएस)। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) में नौकरी करने से अपने करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। बीडीएल ने ट्रेड अप्रेंटिस के विभिन्न 33 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

बीडीएल की ओर से जारी 33 रिक्तियों में फिटर के 3, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 8, मशीनिस्ट के 7, मशीनिस्ट ग्राइंडर के 2, मैकेनिक डीजल का 1, मैकेनिक आर एंड एसी के 4, टर्नर के 6 और वेल्डर के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से दसवीं/एसएससी उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू सीधी भर्ती अभियान के तहत डायरेक्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट सूची और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, दसवीं कक्षा/एसएससी, आईटीआई की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘प्रबंधक (मानव संसाधन), प्रशिक्षु कक्ष, भारत डायनामिक्स लिमिटेड, कंचनबाग, हैदराबाद 500058’ पते पर 8 जून तक या उससे पहले डाक करना होगा।