Monday, July 13, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध बहन से रिलेशन, भाई ने लड़के को पास बुलाया, दोस्तों के साथ...

बहन से रिलेशन, भाई ने लड़के को पास बुलाया, दोस्तों के साथ मिलकर किया कत्ल; दिल्ली पुलिस ने 3 को पकड़ा

0
6

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने बदरपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीमें बाकी आरोपियों की सक्रिय रूप से तलाश कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीड़ित मोलरबंद एक्सटेंशन का 17 साल का लड़का था और उसे एक लड़की के भाई ने मौके पर बुलाया था, जिसके साथ कथित तौर पर इसका रिलेशन था। तीन दोस्तों के साथ लोकेशन पर पहुंचने पर दूसरे ग्रुप के साथ झगड़ा हो गया, जिसके दौरान पीड़ित के सीने और पेट में तेजधार वाले हथियार से वार किया गया। उसे लोगों की मदद से एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। बाद में पीड़ित ने दम तोड़ दिया।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में एक आदतन अपराधी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से वाहन चोरी और सेंधमारी के 6 मामलों का खुलासा हुआ है।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि द्वारका नॉर्थ इलाके में चोरी और सेंधमारी की घटनाओं को रोकने के लिए एक टीम ने सक्रिय वाहन चोरों और सेंधमारों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। छह जुलाई को सघन चेकिंग के दौरान एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि चोरी का सामान लेकर एक आदतन वाहन चोर मेट्रो लाइन के नीचे आने वाला है।

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और रात करीब 10-11 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने चोरी का सामान रास्ते में छोड़कर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और प्रयासों के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान मनीष उर्फ ​​जुगाली के रूप में की गई। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि बरामद सामान द्वारका नॉर्थ इलाके से चोरी हुआ था। लगातार पूछताछ के दौरान रोपी ने कई वाहन चोरी और सेंधमारी के मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरी की 2 गाड़ियां (1 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी) और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए।