SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय पेइचिंग ‘सार्वजनिक शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया’ मंच उद्घाटित

पेइचिंग ‘सार्वजनिक शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया’ मंच उद्घाटित

0
1

बीजिंग, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ष 2026 पेइचिंग ‘सार्वजनिक शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया’ मंच 12 अक्टूबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। इसका आयोजन पेइचिंग की नगरपालिका, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी ने किया।

इस मौके पर पेइचिंग की पार्टी समिति के सचिव यिन ली ने कहा कि सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग शहरी कार्य पर बड़ा ध्यान देते हैं। उन्होंने जनता को केंद्र में रखते हुए विकास की विचारधारा प्रस्तुत की और बुद्धिमानी प्राप्त करने के लिए आधुनिक तकनीकी साधनों का उचित इस्तेमाल करने की बात कही। नागरिकों की परेशानी का तुरंत जवाब देने के लिए वर्ष 2019 में पेइचिंग शहर ने सार्वजनिक शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया की व्यवस्था स्थापित की और 12345 हॉटलाइन व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 24 घंटों में जनता के अनुरोध और शिकायत को संभालना शुरू किया। अब तक करीब 20 करोड़ मामलों को स्वीकार किया है।

वहीं, सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने कहा कि दो साल पहले 12345 हॉटलाइन के बारे में सीएमजी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘हॉटलाइन पेइचिंग’ की वैश्विक दर्शकों ने प्रशंसा की। 11 अक्टूबर को इसकी अगली कड़ी ‘हॉटलाइन पेइचिंग 2’ रिलीज हुई। सीएमजी संवाद को पुल के रूप में उपयोग कर दुनिया भर में ‘लोगों के शहरों’ का अनुभव साझा करता है और बड़े शहरों के प्रशासन में चीनी ज्ञान का योगदान देता है।

बताया जाता है कि संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव और यूएन मानव बस्ती कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक एनाक्लॉडिया रॉसबैक, फ्रांस के साइंसेज पो पेरिस के संचालक लुइस वासी और ग्रीस के एथेंस के पहले डिप्टी मेयर जॉर्जियोस जियानारोस ने उद्घाटन समारोह में या वीडियो के माध्यम से संदेश दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)