Friday, May 22, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति बजट ऐतिहासिक, बिहार को लगातार मिल रहा है केंद्र सरकार का सहयोग:...

बजट ऐतिहासिक, बिहार को लगातार मिल रहा है केंद्र सरकार का सहयोग: जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन

0
21

पटना, 1 फरवरी (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रवक्ता राजीव रंजन ने बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को ध्यान में रखकर ये बजट बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी अपेक्षाएं केंद्रीय बजट से बहुत ज्यादा हैं और उसकी वजह बिल्कुल साफ है कि कांग्रेस कार्यकाल के साठ वर्ष बिहार का औपनिवेशिक शोषण जारी रहा। जिस तरह से इसका दोहन हुआ, वह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण था।”

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “अगर देखा जाए तो पिछले ग्यारह वर्षों में लगभग साढ़े तीन गुनी ज्यादा सहायता मिली है। हम यह कह सकते हैं कि पिछले दो बजट जो बिहार के नाम रहे हैं और जब भी बिहार ने केंद्र से मांगा है, इन वर्षों में बिहार को मिला है। बिहार में कई बड़ी परियोजनाएं दी गई हैं।”

राजीव रंजन ने कहा कि इस बार भी बिहार को बड़े प्रावधानों का लाभ मिल सकता है। बिहार में लगातार विकास हो रहा है। सभी वर्गों का ख्याल रखा जा रहा है। यह बजट सभी वर्गों और उनके हितों की रक्षा के लिए तत्पर होगा। मोदी सरकार के नेतृत्व में लगातार विकास हो रहा है।

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि नौवीं बार बजट पेश करेंगी, यह ऐतिहासिक अवसर है और देश में वो पहली वित्त मंत्री हैं, जिन्हें यह अवसर मिला। वित्त वर्ष 2026 का बजट कर राहतों के माध्यम से मध्यम वर्ग के उपभोग को प्रोत्साहित करने पर अधिक केंद्रित था।

नीट मामले पर राजीव रंजन ने कहा कि छात्र के मामले में मुख्यमंत्री ने सिफारिश कर दी है। अनेक पक्षों से सीबीआई जांच की मांग हो रही थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन भावनाओं के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इसकी पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की सिफारिश की है और अब इस पूरे प्रकरण की जांच और जो जांचों की रिपोर्ट होगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।