Wednesday, July 15, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति बजट का प्रावधान देश के आम आदमी और गरीब वर्ग के लिए,...

बजट का प्रावधान देश के आम आदमी और गरीब वर्ग के लिए, विपक्ष न करे राजनीति : किरेन रिजिजू

0
32

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार की तरफ से रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के लिए बजट पेश किया। यह उनकी तरफ से 9वां आम बजट था। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बजट की तारीफ करते हुए इसे देश के आम लोगों के लिए समर्पित बताया।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ”आज का बजट बहुत प्रैक्टिकल था। पीएम मोदी ने यह विकसित भारत के लिए जो रिफॉर्म एक्सप्रेस चलाया है, उसका बहुत बड़ा भाग आज हमें सरकार के बजट में देखने को मिला। आज के बजट में कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं है। यह बिल्कुल विकास और विकसित भारत के लिए है। हमारी वित्त मंत्री ने विकसित भारत का बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं इसको लेकर बहुत खुश हूं। कई पैकेज को लेकर जो घोषणाएं हुई हैं, वह तारीफ के काबिल हैं। कई एक्सप्रेस हाइवे और बुद्ध सर्किट की घोषणा की गई है।”

उन्होंने कहा, “अल्पसंख्यक वर्ग के लिए बहुत बड़ी घोषणा हुई है। मैं सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ बैठने वाला हूं। इस विभाग का मंत्री होने के नाते मैं इस बजट से बहुत खुश हूं, वहीं, उससे भी ज्यादा खुश और उत्साहित मैं इस देश का नागरिक होने के नाते हूं। इस बजट में पूरे भारत को ध्यान में रखा गया है। वहीं, उत्तर-पूर्व और पूर्वोत्तर भारत को भी फोकस किया गया है।”

किरेन रिजिजू ने विपक्ष द्वारा बजट को देश के आम आदमी के खिलाफ बताए जाने वाले आरोप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “यह पूरा बजट आम आदमी के लिए ही है। विपक्ष अपने आप को आम आदमी नहीं समझता है और वह अपने आप को बहुत ही विशेष मानते हैं, तो उस पर हम क्या कर सकते हैं? बजट का सारा प्रावधान आम आदमी और देश के गरीब वर्ग के लिए ही है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जब देश में इतना ज्यादा इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होगा, तो उसका इस्तेमाल कौन करेगा? 11 सालों में जो रिफॉर्म्स हैं, वे और आगे बढ़ेंगे, तो फायदा विपक्ष के लोगों को ही होगा। क्या वे भारतीय नहीं हैं? वे दुखी क्यों हैं? मैं विपक्ष के लोगों से अपील करूंगा कि वे अच्छे बजट का स्वागत करें। राजनीति करके इसमें पानी फेरने का काम मत करें।”