Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय स्वस्थ भारत : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्कूली छात्राओं ने...

स्वस्थ भारत : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्कूली छात्राओं ने लगवाया एचपीवी वैक्सीन

0
23

बुरहानपुर, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार को कुछ स्कूली छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।

बुरहानपुर जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में टीके लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव और स्कूलों में पहुंचकर न सिर्फ टीकाकरण कर रही है, बल्कि वैक्सीन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। अगले तीन महीनों तक अभियान चलाकर अधिक से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

छात्रा इशिता पाटिल ने आईएएनएस से कहा कि मैंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगवाया है। मुझे लगता है कि जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इसे लाया गया है, उन्हें लगाना चाहिए। मैं पीएम मोदी का आभार जताना चाहती हूं कि उन्होंने हमारे स्वास्थ्य की चिंता करते हुए, यह कदम उठाया। यह सभी लड़कियों को लगवाना चाहिए।

एक अन्य छात्रा ने कहा कि पीएम मोदी हमारे स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखते हैं, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उन्होंने इस वैक्सीन से सभी को रूबरू करवाया है। यह वैक्सीन हमें सर्वाइकल कैंसर से बचाव करने में मदद करेगा।

छात्रा साक्षी सोलंकी ने कहा कि आज हम लोगों ने सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीन लिया है। सभी को कहना चाहूंगी कि यह वैक्सीन सुरक्षित है। यह हमें सर्वाइकल कैंसर से बचाता है।

छात्रा राजनंदिनी राठौड़ ने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए हम लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे यह वैक्सीन जरूर लगवाएं।

स्वास्थ्य विभाग के फील्ड ऑफिसर विजय कुमार सोनी ने कहा कि जिले में 90 दिन का ड्राइव चलाया जाएगा। जिसके तहत जिले की ग्रामीण-शहरी इलाकों में 14 से 15 साल की बच्चियों को चिन्हित कर वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की भ्रांतियां चल रही हैं, उसके प्रति अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। हर बच्चे तक निशुल्क तौर पर वैक्सीन मुहैया कराना हमारा मकसद है।