Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनपीसीआईएल में 337 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक...

एनपीसीआईएल में 337 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक करें अप्लाई

0
22

गांधीनगर, 23 मार्च (आईएनएस)। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरी मौका सामने आया है। एनपीसीआईएल ने अप्रेंटिस के विभिन्न 337 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनपीसीआईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट तक अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को जमा करने की सलाह दी जाती है।

एनपीसीआईएल ने जिन 337 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें ट्रेड अप्रेंटिस के 227, तकनीशियन अप्रेंटिस के 33 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 67 पद शामिल हैं।

ट्रेड अप्रेंटिस के 237 पदों में फिटर के 78, इलेक्ट्रिशियन के 34, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 24, वेल्डर के 24, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक के 22, सीओपीए/पीएएसएए और मशीनिस्ट के 14-14, टर्नर, एसी मैकेनिक, और डीजल मैकेनिक के 9-9 पद शामिल हैं। तकिनिशयन अप्रेंटिस के 33 पदों में केमिकल के 14, सिविल के 8, मैकेनिकल के 6, इलेक्ट्रानिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन के 2-2 और इलेक्ट्रिकल के 1 पद शामिल है।

वहीं, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 67 पदों में केमिकल के 16, सिविल और मैकेनिकल के 8-8, इलेक्ट्रिकल के 6, इलेक्ट्रानिक्स के 5, इंस्ट्रुमेंटेशन और बीएससी (फिजिक्स) के 4-4, बीएससी (केमिस्ट्री) के 2, ह्यूमन रिसोर्स और कॉन्ट्रैक्ट एंड मैटेरियल मैनेजमेंट के 5-5 और फाइनेंस एंड अकाउंट्स के 4 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद और ट्रेड के अनुसार आईटीआई, इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी स्ट्रीम में डिप्लोमा या बीए, बीएससी और बीकॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु पद अनुसार 24 से 26 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 6 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेसिस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार प्रति महीने 10,560 से 12,300 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले खुद को नैट्स (एनएटीएस) या नैप्स (एनएपीएस) पोर्टल पर रजिस्टर करें। इसके बाद एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद आवेदन को ‘उप प्रबंधक (एचआरएम) न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, काकरापार गुजरात साइट, अनुमाला-394651, ता व्यारा, जिला तापी, गुजरात’ पते पर पोस्ट कर दें।