Tuesday, July 14, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन में गाड़ियों की संख्या 47.6 करोड़ और ड्राइवरों का आंकड़ा 56.7...

चीन में गाड़ियों की संख्या 47.6 करोड़ और ड्राइवरों का आंकड़ा 56.7 करोड़ के पार

0
6

बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 के अंत तक देश भर में कुल मोटर वाहनों की संख्या 47.6 करोड़ तक पहुंच गई है, जिसमें 37.1 करोड़ कारें शामिल हैं। वहीं, वाहन चलाने वालों यानी ड्राइवरों की कुल संख्या 56.7 करोड़ है, जिसमें अकेले कार ड्राइवरों की संख्या 53.3 करोड़ है।

नए रजिस्टर्ड होने वाले मोटर वाहनों की संख्या अब भी काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है, और नई रजिस्टर्ड कारों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। साल 2026 की पहली छमाही में देश भर में कुल 158.1 लाख नए मोटर वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इनमें 105.1 लाख नई कारें और 51.1 लाख नई मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

कुल गाड़ियों में न्यू एनर्जी व्हीकल्स (नई ऊर्जा वाले वाहनों) की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है और नए रजिस्टर्ड होने वाले वाहनों में इनका अनुपात लगभग आधा हो गया है। जून के अंत तक देश भर में न्यू एनर्जी व्हीकल्स की कुल संख्या 489.7 लाख तक पहुंच गई, जो कुल कारों का 13.19 फीसदी है। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 2.92 प्रतिशत अंक ज्यादा है।

देश के 105 शहरों में कारों की संख्या 10 लाख से अधिक है, जबकि 9 शहरों में यह आंकड़ा 50 लाख से ज्यादा हो चुका है। जून के अंत तक जिन 105 शहरों में कारों की संख्या 10 लाख से ऊपर थी, वह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 4 शहर अधिक है। इसके अलावा, 47 शहरों में 20 लाख से ज्यादा और 27 शहरों में 30 लाख से अधिक कारें हैं।

गाड़ियों के ट्रांसफर रजिस्ट्रेशन (पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री) की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, और अलग-अलग शहरों के बीच पुरानी कारों के व्यापार से जुड़े रजिस्ट्रेशन काफी सक्रिय बने हुए हैं। 2026 की पहली छमाही में देश भर में कुल 185.2 लाख मोटर वाहनों के ट्रांसफर रजिस्ट्रेशन का लेनदेन हुआ, जिसमें 170.5 लाख केवल कारों का ट्रांसफर रजिस्ट्रेशन शामिल है।

कुल ड्राइवरों में कार चलाने वाले सबसे मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और उनकी तादाद लगातार बढ़ रही है। जून के अंत तक देश भर में वाहन चालकों की कुल संख्या 56.7 करोड़ तक पहुंच गई, जिसमें कार ड्राइवरों की संख्या 53.3 करोड़ है। यह कुल ड्राइवरों का 94.04 फीसदी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)