Thursday, July 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय छात्रों का आंदोलन राजनीतिक तौर से हाईजैक हो चुका है: रिजु दत्ता

छात्रों का आंदोलन राजनीतिक तौर से हाईजैक हो चुका है: रिजु दत्ता

0
6

कोलकाता, 23 जुलाई (आईएएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर टीएमसी के निलंबित नेता रिजु दत्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है।

रिजु दत्ता ने कहा, “नीट पेपर लीक की वजह से बच्चों ने आत्महत्या की। पेपर लीक बंद होना चाहिए और बच्चों का भविष्य सुरक्षित होना चाहिए, लेकिन छात्रों के आंदोलन में असामाजित तत्व भी घुस गए हैं। छात्र आंदोलन में तलवार ले जाने की क्या जरूरत है? ये कौन लोग हैं जो पुलिस पर पथराव कर रहे हैं? पूरा आंदोलन राजनीतिक तौर से हाईजैक हो चुका है।”

रिजु दत्ता कल्याण बनर्जी और कुणाल घोष को लेकर कहा, “दो अलग-अलग मामले हैं। दिल्ली में, कल्याण बनर्जी को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया था और इसकी वजह यह बताई जा रही है कि उन्होंने एनसीपीआई सांसदों को चोर कहा और महिला सांसदों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कहा जा रहा है कि जब उन्हें सस्पेंड किया गया, तब सत्र चल ही नहीं रहा था, इसलिए मुझे असल बात नहीं पता।”

रिजु दत्ता न कहा, “कल बंगाल के विधानसभा से जो दृश्य सामने आया, ऐसा इससे पहले कभी नहीं देखा गया था। विपक्ष के चीफ व्हिप की ओर से अपनी बात को रखा जा रहा था तब कुणाल घोष उनको बोलने से रोक रहे थे। कुणाल घोष पहली बार के विधायक हैं, लेकिन किसी भी विधायक की ओर से ऐसा आचरण विधानसभा में शोभा नहीं देता। इसके बाद स्पीकर के निर्देश पर उनको विधानसभा के बाहर कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के पूरे भाषण को मैंने सुना है। अपने पूरे भाषण में उन्होंने एक बार भी अभिषेक बनर्जी का नाम नहीं लिया। सीएम की ओर से कहा गया है कि जो बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं वे 31 तक बाहर रहेंगे, तब 31 में देखेंगे। ऐसे में उनकी बात को कोई अपने ऊपर ले तो यह तो सीएम की जिम्मेदारी नहीं है। मेरा मानना है कि टीएमसी नेताओं की ओर से भड़काऊ भाषण बंद किया जाना चाहिए। जिन लोगों को जनता ने नकार दिया है, उनको बड़ी-बड़ी बातें नहीं करनी चाहिए।”