Thursday, May 28, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन और सुरीनाम के राष्ट्राध्यक्षों ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा

चीन और सुरीनाम के राष्ट्राध्यक्षों ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा

0
5

बीजिंग, 28 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सुरीनाम के राष्ट्रपति जेनिफर गेर्लिंग्स-साइमन्स ने गुरुवार को राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा।

शी ने कहा कि चीन और सुरीनाम की मित्रता का लंबा इतिहास है। 50 वर्षों में दोनों पक्ष हमेशा पारस्परिक सम्मान, समानतापूर्ण बर्ताव और एक दूसरे के केंद्रीय हितों तथा बड़ी चिंता वाले सवालों पर एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और निरंतर पारस्परिक लाभ वाला सहयोग गहराते हैं, जिसने दोनों देशों की जनता को ठोस कल्याण पहुंचाया है। मैं द्विपक्षीय संबंधों के विकास को बड़ा महत्व देता हूं और राष्ट्रपति साइमन्स के साथ राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ को नए प्रस्थान बिंदु के रूप में अपना कर पारस्परिक रणनीतिक विश्वास मजबूत करने, पारंपरिक मित्रता बरकरार रखने, विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग में अधिक उपलब्धियां प्राप्त करने और एक साथ दोनों देशों की रणनीतिक सहयोग साझेदारी का नया अध्याय जोड़ने को तैयार हूं।

साइमन्स ने कहा कि राजनयिक संबंध की स्थापना के 50 वर्षों में सुरीनाम-चीन संबंध निरंतर विकसित होते रहे हैं। दोंनों देशों की मित्रता मजबूत होती रही और रणनीतिक सहयोग अधिक घनिष्ठ हो रहा है। मैं विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग की भारी उपलब्धियां मूल्यवान समझता हूं। मेरी प्रतीक्षा है कि अगले 50 वर्षों में दोनों पक्ष एकजुटता और मजबूत करेंगे, सहयोग का विस्तार करेंगे और समृद्धि व विकास की समान दृष्टिकोण पूरा करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)