Monday, August 24, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय कांग्रेस नेता बरैया ने मध्य प्रदेश के पोषण आहार संयंत्रों की जांच...

कांग्रेस नेता बरैया ने मध्य प्रदेश के पोषण आहार संयंत्रों की जांच के लिए सीएम को लिखा पत्र

0
5

भोपाल, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर पोषण आहार संयंत्रों की जांच कराने के साथ संयंत्रों के संचालन व वितरण में लापरवाही करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस विधायक बरैया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे पत्र में कहा है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आजीविका मिशन द्वारा संचालित पोषण आहार संयंत्र बंद होने के अलावा शिशु मृत्यु दर व धात्री महिलाओं की मृत्यु दर में प्रदेश के देश में अव्वल होने की जानकारी लगातार सामने आ रही है।

कांग्रेस विधायक का आरोप है कि प्रदेश में लगातार शिशुओं व धात्री महिलाओं की पोषण आहार की कमी के कारण मृत्यु हो रही है लाखो घर उजड़ रहे है लेकिन सरकारी स्तर पर उपयुक्त प्रयास नहीं हो पा रहे है।

बरैया ने कहा कि आंगनवाड़ी में कार्य करने वाली बहने अपना कार्य कर रही है परन्तु पंचायत विभाग अंतर्गत आने वाले आजीविका मिशन द्वारा संचालित पोषण आहार संयंत्र केन्द्रों में हुए भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की गर्भवती और धात्री महिलाओं को समय से पोषण आहार नहीं मिल सका। हम यह नहीं कह सकते की शिशुओ व गर्भवती और धात्री महिलाओं की सामान्य मृत्यु हो रही है, यह हत्याएं है जिसकी पूरी जिम्मेदारी पूर्व मुख्य सचिव इकवाल सिंह बैंस और आजीविका मिशन के पूर्व सीईओ और रिटायर्ड आईएफएस ललित मोहन बेलबाल की है और इन्ही के कार्यकाल में पोषण आहार संयंत्रो में भ्रष्टाचार पनपा।

कांग्रेस विधायक का आरोप है कि इन अधिकारियों को लगातार बचाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। यहां तक कि एक अधिकारी के खिलाफ नियुक्ति मामले में दो वर्ष पूर्व आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में प्राथमिक हुई परन्तु अभी तक चालान पेश नहीं हुआ।

बरैया ने मुख्यमंत्री से शिशुओं, गर्भवती और धात्री महिलाओं की असामान्य मृत्यु को रोकने के लिए उचित कदम उठाने और आजीविका मिशन के पोषण आहार संयंत्रों की जाँच कराये जाने की मांग की है।