SGSU Advertisement
Home अपराध दिल्ली में ऑटो से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले 2 चोर समेत...

दिल्ली में ऑटो से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले 2 चोर समेत 3 गिरफ्तार

0
5

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। निहाल विहार पुलिस स्टेशन की टीम ने 2 चोरों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से 5 मामलों का खुलासा हुआ। सभी आरोपियों का पहले का आपराधिक रिकॉर्ड है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त को एक शिकायत मिली, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि किसी ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर 2 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, 2 इन्वर्टर बैटरी और 5,000 नकद चोरी कर लिए। इसके बाद निहाल विहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान, पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। विश्लेषण के दौरान, कुछ लोगों को ऑटो-रिक्शा में घटना स्थल पर आते देखा गया। साथ ही, स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए गए।

इसी बीच रिसाल गार्डन, नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर ऑटो-रिक्शा के साथ आरोपियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। जानकारी के आधार पर पुलिस ने चिह्नित स्थान पर एक सुनियोजित छापेमारी की और दो संदिग्धों को एक ऑटो-रिक्शा के साथ पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उनकी पहचान मोहित उर्फ ​​पाठा और राजीव के रूप में हुई। ऑटो-रिक्शा की तलाशी के दौरान, एक कमर्शियल एलीपीजी सिलेंडर बरामद हुआ, जो चोरी किया गया था।

पुलिस ने जब ऑटो-रिक्शा से जुड़े जरूरी कागजात दिखाने के लिए कहा गया, तो वे उन्हें दिखा नहीं पाए। जांच करने पर पता चला कि ऑटो-रिक्शा चोरी का था, जिसके संबंध में गुरुग्राम के पालम विहार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है।

आरोपियों ने बताया कि अपराध करने के बाद उन्होंने चोरी का सामान महेंद्र को बेच दिया था और उसके ठिकाने के बारे में जानकारी दी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बताई गई जगह पर छापा मारा और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके पास से 1 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और 4 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए, जो चोरी के थे।