SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘महान अभियान’ लॉन्च हुई

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘महान अभियान’ लॉन्च हुई

0
14

बीजिंग, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग की अनुमति पर केंद्रीय सैन्य आयोग के राजनीतिक कार्य विभाग, सीपीसी की केंद्रीय समिति के पार्टी इतिहास व साहित्य संस्थान, राष्ट्रीय रेडियो व टेलीविजन प्रशासन और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा सह-निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘महान अभियान’ का प्रसारण 15 अक्टूबर को सीएमजी के सामान्य चैनल पर होने लगा।

बताया जाता है कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘महान अभियान’ के कुल सात एपिसोड हैं। फिल्म का विषय लांग मार्च की महान भावना को आगे बढ़ाना और नए युग में लांग मार्च के रास्ते पर सफलतापूर्वक चलना है। इसमें सीपीसी के नेतृत्व में लाल सेना के महान लांग मार्च के शानदार इतिहास का सिंहावलोकन किया गया और दुनिया को चौंका देने वाले लांग मार्च के महान महत्व दिखाया गया।

इससे नए युग में और नई यात्रा पर चीनी लोगों द्वारा एकजुट होकर मजबूत देश और मजबूत सेना बनाने का कार्य बढ़ाने का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

चीनी मजदूरों और किसानों की लाल सेना के लांच मार्च की जीत की 90वीं वर्षगांठ मनाने के अवसर पर यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म पूरी पार्टी, पूरी सेना और देश भर के सभी जातीय लोगों को प्रोत्साहित करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)