बीजिंग, 25 सितंबर (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 24 सितंबर को दोपहर में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लियुआन ने वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट का दौरा किया।
दोनों ने पीकॉक हॉल जैसे प्रदर्शनी कक्ष देखे। फंग लियुआन ने हाल के वर्षों में अमेरिका द्वारा चीनी सांस्कृतिक अवशेष कई बार चीन को लौटाने की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन और अमेरिका सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण में सहयोग को और मजबूत करेंगे, ताकि दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती बढ़े।
दौरे के बाद, फंग लियुआन और मेलानिया ने अमेरिकी युवाओं को चीनी गीत गाते हुए देखा और उनसे बातचीत की। फंग लियुआन ने उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे चीनी भाषा और चीनी संस्कृति सीखना जारी रखें और चीन-अमेरिका दोस्ती के दूत बनें।
नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट अमेरिका का प्रसिद्ध संस्थान है, जो एशियाई कला के संग्रह, शोध और प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
