Sunday, August 16, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का डीएनए; वंदे मातरम विवाद पर...

गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का डीएनए; वंदे मातरम विवाद पर बोलीं साध्वी प्राची

0
4

हरिद्वार, 16 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदू एक्टिविस्ट साध्वी प्राची ने ‘वंदे मातरम’ विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। साथ ही, उन्होंने श्रीराम मंदिर में प्रस्तावित ड्रेस कोड का समर्थन करते हुए कहा कि यह व्यवस्था स्वागत योग्य है।

साध्वी प्राची ने आईएएनएस से कहा, “नेहरू परिवार सदैव ही औरंगजेब की मानसिकता के लोग हैं। गांधी परिवार का डीएनए, जिन्ना का डीएनए है। ये परिवार कभी हिंदुस्तान की प्रगति पर खुश नहीं हो सकते। आज राष्ट्रीय गीत का अपमान कर रहे हैं। कभी ऑपरेशन सिंदूर का प्रमाण मांगते हैं। कभी फौजियों को गाली देते हैं, ये कांग्रेस की फितरत बन चुकी है।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस को देश की सत्ता में आने का सपना छोड़ देना चाहिए। देश में केवल भाजपा की सरकार रहेगी। भाजपा ही शासन करने में सक्षम है। कांग्रेस ने 70 सालों तक गड्ढे इतने बड़े-बड़े किए हैं कि उन्हें भरना मुश्किल हो रहा है। कांग्रेस ने सदन नहीं चलने दिया और देश का करोड़ों बर्बाद किया है। यह गरीब, किसान, मजदूरों की पसीने की कमाई को बर्बाद करने वाली कांग्रेस है। भारत की जनता को कांग्रेस को कभी भी माफ नहीं करना चाहिए।”

साध्वी प्राची ने श्रीराम मंदिर में प्रस्तावित ड्रेस कोड पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “राम मंदिर की जो समिति है, उन्होंने राम मंदिर के लिए जो ड्रेस निश्चित की है, वह अच्छी बात है। बहुत ही अच्छी व्यवस्था बनने जा रही है, हम संतुष्ट हैं। मंदिर की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने के लिए ऐसे नियम जरूरी हैं। इससे श्रद्धालुओं में अनुशासन भी बढ़ेगा।”

उन्होंने वर्तमान भाजपा शासित राज्यों के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा, “देश मजबूत हाथों में है। देश में मोदी और यूपी में योगी, बंगाल में सुवेंदु अधिकारी और असम में हिमंता बिस्वा सरमा का नेतृत्व मजबूत नेतृत्व है। मैं देशवासियों को बार-बार कहती हूं कि हमें अपने नेतृत्व पर किसी भी प्रकार की शंका नहीं करनी चाहिए। ये देश को विकास की ओर लेकर जा रहे हैं और हिंदुस्तान को उत्तम हिंदुस्तान बना रहे हैं।”

साध्वी ने कहा कि जनता को राष्ट्रहित में काम करने वाली सरकारों के साथ खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने अपील की कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का सम्मान किया जाए और देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।