Saturday, August 8, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूत से खड़े हैं जेन-जी: चित्रा वाघ

प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूत से खड़े हैं जेन-जी: चित्रा वाघ

0
5

मुंबई, 8 अगस्‍त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता चित्रा वाघ ने जेन-जी, आत्मनिर्भर भारत, ड्रोन तकनीक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान और एनडीए बैठक के साथ पीएम मोदी की बातचीत पर प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता ने कहा कि जेनजी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूत से खड़े हैं।

चित्रा वाघ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि आज की युवा पीढ़ी कल के भारत का भविष्‍य है। पीएम मोदी की कोशिश हमेशा अच्‍छा करने की रही है। पेपर लीक का मामला हर सरकार के कार्यकाल में होता रहा है। इस बार पीएम मोदी ने सख्‍त प्रावधान के जरिए अपनी मंशा को दिखा दिया है। पीएम ने बच्‍चों के भविष्‍य की रुकावटों को दूर करने और बच्‍चों के भविष्‍य को संरक्षित करने का काम किया है।

आत्मनिर्भर भारत पर भाजपा नेता ने कहा कि यह सभी के लिए गर्व की बात है कि अर्थव्‍यवस्‍था में हम 11वें स्‍थान से चौथे स्‍थान पर पहुंच गए हैं। आने वाले समय में हम आगे की तरफ बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि अगर महाराष्‍ट्र की बात करें तो हमने कभी सोचा नहीं था कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र की महिला कभी ड्रोन चलाएगी। अब प्रदेश में ड्रोन दीदी बन रही हैं और देश की अर्थव्‍यवस्‍था में अपना योगदान दे रही हैं। ड्रोन तकनीक से दवाएं पहुंचाई जा रही हैं, यह भी बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में ड्रोन तकनीक का बेहतर इस्‍तेमाल किया जा रहा है।

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर चित्रा वाघ ने तंज किया। उन्‍होंने कहा कि जेनजी को इस बात का ज्ञान है कि उनके सहयोग में कौन है। जिस प्रकार से जेनजी के आंदोलन में कुछ राजनीतिक दलों और नेताओं ने लाभ लेने का काम किया है, ऐसी पार्टियों के मुखौटे हटाने का काम किया गया। आज देश के युवा पीएम मोदी के साथ बड़ी ताकत के साथ खड़े हैं।

पीएम मोदी ने संसद में काम प्रभावित होने पर चिंता जाहिर की है। भाजपा नेता चित्रा वाघ ने समर्थन करते हुए कहा कि वह देश के लिए रात-दिन काम करने वाले प्रधान सेवक हैं। वह चाहते हैं कि जब सदन चलता है तो देश के लोक प्रतिनिधि वहां आते हैं और जनता के मुद्दों पर चर्चा होती है। इस दौरान पॉलिसी बनाई जाती है। वहीं विपक्षी दल सदन नहीं चलने दे रहे हैं, यह चिंता की बात है।