SGSU Advertisement
Home अपराध गुजरात एटीएस की कार्रवाई, तुर्की से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया इंटरनेशनल...

गुजरात एटीएस की कार्रवाई, तुर्की से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया इंटरनेशनल ड्रग माफिया

0
3

अहमदाबाद, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अहमदाबाद में गुजरात एटीएस ने इंटरनेशनल ड्रग माफिया सलीम इस्माइल डोला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे तुर्की से डिपोर्ट करके एजेंसी के जरिए अहमदाबाद लाया गया है।

सलीम डोला वडोदरा के सिंधरोट में एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इस फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था, जहां से 87.728 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी।

सलीम डोला एटीएम में चल रहे एक केस में वॉन्टेड था। आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। इससे पहले, इस केस में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी पर देशभर में पहले भी 8 नारकोटिक्स मामले दर्ज हैं।

दिसंबर 2022 में गुजरात एटीएस की ओर से मिली जानकारी के हिसाब से बड़ोदरा के पास सिंधरोट गांव में रेड किया गया था। वहां से 438 करोड़ रुपये का ड्रग सीज किया गया था। इस मामले का जांच बीएच कोराट कर रहे थे और उनकी जांच में कुल 10 आरोपी अरेस्ट किए गए थे। वो दसों आरोपी अभी भी जेल में हैं।

जांच में सलीम इस्माइल डोला नाम के व्यक्ति का नाम खुला था। वह पहले भी फेंटानिल जैसे केसों में अरेस्ट हो चुका था। सलीम इस्माइल डोला के खिलाफ इन्वेस्टिगेशन के दौरान रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस के हिसाब से वो कहीं भी, किसी भी देश में यात्रा करता है तो उसको गिरफ्तार किया जा सकता है।

भारत की विभिन्न एजेंसियों की मदद से उसको तुर्की में ट्रेस किया गया और वहां से तुर्की सरकार की ओर से यहां डिपोर्ट किया गया।

सिंधरोट के केस में सलीम डोला केमिकल प्रोवाइड करता था और केमिकल प्रोवाइड करने के बाद जो माल मैन्युफैक्चरिंग होता था, उसकी बिक्री भी वही करता था और सारा माल वही ले जाता था। अभी एटीएस उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच के बाद अन्य चीजें स्पष्ट की जाएंगी।