Wednesday, June 3, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध गुमला के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने...

गुमला के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

0
18

गुमला, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

पीड़िताओं में से एक युवती को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने रविवार को घूमने के बहाने गुमला बुलाया था। वह अपनी एक सहेली के साथ पहुंची। युवती के ब्वॉयफ्रेंड ने अपने एक और दोस्त को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों लड़कियों को वे लोग सिसई थाना क्षेत्र में एक सुनसान इलाके में ले गए। शाम ढलने के बाद आरोपियों ने युवतियों को जबरन बीयर पिलाया और इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात के दौरान एक लड़की किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकलने में सफल रही। उसने पास के एक खेत में रखे पुआल में छिपकर अपनी जान बचाई और मोबाइल के जरिए परिजनों को अपनी लोकेशन साझा कर घटना की जानकारी दी। वहीं, दूसरी युवती आरोपियों के बीच फंसी रही।

बताया जा रहा है कि बाद में आरोपियों ने अपने एक और साथी को मौके पर बुलाया और तीनों ने मिलकर दूसरी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में दोनों युवतियां किसी तरह जान बचाकर रविवार देर रात सदर थाना पहुंचीं और आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में से एक डुमरडीह पंचायत और दूसरा असनी नकटीटोली का निवासी बताया जा रहा है।

गुमला पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एएस