Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth हाई सैलरी सरकारी जॉब अलर्ट: चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई पदों पर...

हाई सैलरी सरकारी जॉब अलर्ट: चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती जारी, 31 मई तक मौका

0
3

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) ने संविदा के आधार पर परियोजना-आधारित सलाहकारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और अनुभवी पेशेवरों से मुख्य परियोजना प्रबंधक (चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर) सहित विभिन्न 8 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

डीएसआईआईडीसी की ओर से जारी 8 रिक्तियों में मुख्य परियोजना प्रबंधक (ऊंची इमारतें- डीटीसी/डीपीसीसी परियोजनाएं) के 2, मुख्य परियोजना प्रबंधक (पीपीपी परियोजनाएं) के 1, मुख्य परियोजना प्रबंधक (पर्यावरण) के 1, मुख्य परियोजना प्रबंधक (सड़क निर्माण) के 1, परियोजना प्रबंधक (भवन निर्माण- डीटीसी/डीपीसीसी परियोजनाएं) के 2 और परियोजना प्रबंधक (पर्यावरण) के 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री, सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिप्लोमा/डिग्री, निर्माण प्रबंधन में पोस्ट-ग्रेजुएशन, एमबीए या समकक्ष डिग्री, पर्यावरण विज्ञान में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 10 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा की जाने वाली आवेदन पत्रों की जांच और साक्षात्कार/व्यक्तिगत बातचीत के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 95,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीएसआईआईडीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘मुख्य प्रबंधक (कार्मिक), दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, एन-36, बॉम्बे लाइफ बिल्डिंग, कनॉट सर्कस, नई दिल्ली – 110001’ पते पर डाक कर दें।