Wednesday, June 24, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय गौतम अदाणी के तीन बुनियादी सिद्धांतों से अगले एक दशक में समूह...

गौतम अदाणी के तीन बुनियादी सिद्धांतों से अगले एक दशक में समूह के क्रियान्वन में आएगी तेजी

0
6

अहमदाबाद, 24 जून (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को तीन बुनियादी सिद्धांतों को सामने रखा, जो अगले एक दशक में समूह के विजन के क्रियान्वन में अहम भूमिका निभाएंगे।

गौतम अदाणी ने 34वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) 2026 में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, “भविष्य में पहले से कहीं अधिक महत्वाकांक्षा, अनुशासन और काम को अंजाम देने की क्षमता की जरूरत होगी, लेकिन हम सब मिलकर तैयार हैं – निर्माण करने के लिए, सेवा करने के लिए और ऐसे भारत को आकार देने में मदद करने के लिए, जिसके सबसे अच्छे दिन अभी आने बाकी हैं।”

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, “पहले बुनियादी सिद्धांत के तहत हम अपने काम करने के तरीके को आसान बना रहे हैं। हम अपने मुख्यालय और परियोजना स्थलों, दोनों जगहों पर तीन-स्तर का ढांचा लागू कर रहे हैं जिससे अफसरशाही कम हो, जवाबदेही बेहतर हो और फैसले लेने और उन्हें लागू करने के बीच की दूरी कम हो। हर रोल, हर प्रोसेस और हर लेवल से कुछ न कुछ फायदा (वैल्यू) मिलना चाहिए। जो काम हमारे मुख्य कामकाज का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें या तो हमारे जीसीसी या फिर चुने हुए पार्टनर्स को सौंप दिया जाएगा।”

दूसरा, हम अपने कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ काम करने का तरीका बदल रहे हैं।

गौतम अदाणी ने जोर देते हुए कहा, “हम अपने कॉन्ट्रैक्टर्स को देश-निर्माण में लंबे समय के पार्टनर के तौर पर देखते हैं। हम और मजबूत और स्थायी पार्टनरशिप बनाएंगे, जिसमें उनकी वृद्धि को समर्थन मिले, उनके मार्जिन सुरक्षित रहें और उनके हित हमारे हितों से जुड़े हों, ताकि हम ज्यादा तेजी, बेहतर गुणवत्ता और ओनरशिप के साथ प्रोजेक्ट पूरे कर सकें।”

तीसरी और सबसे अहम बुनियादी सिद्धांत यह है कि हम अपने बदलाव की प्रक्रिया में वर्कर की गरिमा को सबसे ऊपर रख रहे हैं।

अरबपति उद्योगपति ने कहा, “हमारे अपने और कॉन्ट्रैक्टर के जरिए काम करने वाले लगभग चार लाख लोगों में से करीब 85 प्रतिशत लोग हमारी साइट्स पर जमीनी स्तर पर काम करते हैं। यही वे लोग हैं जो हमारी योजनाओं को हकीकत में बदलते हैं और हम यह पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर वर्कर के साथ सम्मान से पेश आया जाए। इसका मतलब है रहने की साफ-सुथरी जगह, साफ-स्वच्छ खाना, मेडिकल सुविधा, काम करने के लिए सुरक्षित माहौल और समय पर सही वेतन मिलना।”