Saturday, July 4, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय वेनेजुएला भूकंप में मरने वालों की संख्या 2,645 तक पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन...

वेनेजुएला भूकंप में मरने वालों की संख्या 2,645 तक पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

0
6

काराकास, 4 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा कि 24 जून को वेनेजुएला में आए दोहरे भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,645 हो गई है और 12,666 लोग घायल हुए हैं।

कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज अस्थायी कैंप बनाने के कमांड सेंटर की भी प्रमुख हैं। उन्होंने शुक्रवार को टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक अपडेट में कहा कि 6,462 लोगों को बचाया गया है और 86,117 परिवारों को मदद मिली है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि भूकंप से 885 बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा और 189 इमारतें गिर गईं। इसके साथ ही अधिकारियों ने इस आपदा से प्रभावित लोगों के रहने के लिए 59 अस्थायी कैंप बनाए हैं।

रोड्रिगेज ने कहा कि शक्तिशाली भूकंप के बाद से वेनेजुएला में 890 आफ्टरशॉक रिकॉर्ड किए गए हैं। आपातकाल से निपटने के लिए देश भर में 3,305 अंतरराष्ट्रीय बचावकर्मी और 29,567 इमरजेंसी रेस्पॉन्डर तैनात हैं।

कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने इससे पहले स्वास्थ्य श्रमिकों, सुरक्षा कर्मचारियों और फायरफाइटर्स से भूकंप की वजह से घर की दिक्कतों को दूर करने के लिए पैट्रिया प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करने को कहा था।

उन्होंने कहा कि 25 अस्थायी कैंप सक्रिय थे, जिनमें ला गुएरा में 13, काराकास में आठ, मिरांडा में दो, काराबोबो में एक और याराकुय में एक कैंप शामिल हैं। रोड्रिगेज ने कहा कि अधिकारी कैंपों को तैयार करने और प्रभावित लोगों को वहां भेजने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

इसके अलावा, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने 24 जून को देश में आए शक्तिशाली भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सात दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पीड़ितों की याद में मैंने बुधवार (स्थानीय समय) की शाम 6:00 बजे से सात दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित करने का फैसला किया है। भारी दुख की इस घड़ी में हम इस त्रासदी से पीड़ित लोगों को गले लगाते हैं और उनके साथ रहने और उनकी रक्षा करने का अपना वादा दोहराते हैं। खतरनाक भूकंपों से हुए मानव जीवन के नुकसान से वेनेजुएला बुरी तरह टूट गया है।”

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार तक भूकंप से कम से कम 1,943 लोगों की मौत हो चुकी थी और 10,500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इससे पहले, पुर्तगाली सरकार ने भी वेनेजुएला में भूकंप के पीड़ितों, खासकर पुर्तगाली नागरिकों और पुर्तगाली मूल के लोगों के लिए रविवार (5 जुलाई) को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाने की घोषणा की थी।

पुर्तगाल के विदेश मंत्रालय के नए अपडेट के मुताबिक, पुर्तगाली नागरिकों और पुर्तगाली मूल के लोगों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है, जिसमें 11 बच्चे शामिल हैं, जबकि 71 और लोग लापता हैं।