Thursday, June 18, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय आरजीकर पीड़िता की मां के चुनाव लड़ने की घोषणा का स्वागत :...

आरजीकर पीड़िता की मां के चुनाव लड़ने की घोषणा का स्वागत : कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा

0
25

रांची, 20 मार्च (आईएएनएस)। कोलकाता स्थित आरजीकर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस पर अब कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि इस कदम का हमें स्वागत करना चाहिए।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में राकेश सिन्हा ने अगर पीड़िता की मां आगे आकर चुनाव लड़ना चाहती है, तो यह एक अच्छा कदम है। अगर पीड़िता की मां चाहती हैं कि चुनाव में उतरकर महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराध के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें और आरोपियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, तो हमें इसका स्वागत करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पीड़िता की मां के इस कदम का स्वागत करता हूं। मैं चाहता हूं कि वो आगे आएं और अन्य लोगों को न्याय दिलाएं। यह एक अच्छा कदम साबित होगा। वैसे भी भाजपा में ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, जो महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराध में संलिप्त हैं। अब ऐसे अपराधों को समाज में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अगर ऐसी स्थिति में पीड़िता की मां सामने आना चाहती है, तो मैं कुल मिलाकर यही कहूंगा कि इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि इसके इतर पीड़िता की मां को सामने आकर चुनाव लड़ते हुए भाजपा के लोगों से यह सवाल करना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। आखिर क्यों आज की तारीख में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। पीड़िता को मां को इन सभी सवालों के जवाब भाजपा से मांगने चाहिए।

इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि यह भारत का युद्ध नहीं है और न ही भारत का इससे कोई लेना देना है, लेकिन भारत को इस पूरे मामले में एक ठोस नीति के साथ अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे, तभी आगे चलकर पूरी वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

उन्होंने कहा कि जब तक इस पूरे मामले में एक ठोस नीति नहीं बनेगी। एक संतुलन नहीं बनेगा, तब तक मुझे लगता है कि इस पूरे मामले में वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं हो पाएगी। अगर हम चाहते हैं कि इस पूरे मामले को लेकर तस्वीर साफ हो, तो इस दिशा में एक ठोस नीति बनाने की दिशा में काम करना होगा। ऐसी स्थिति में भारत को अब हर मामले में एक पैनी निगाह रखने की आवश्यकता है।