SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय आईएईए की रिपोर्ट ‘खामियों से भरे’ प्रस्तावों पर आधारित: ईरान

आईएईए की रिपोर्ट ‘खामियों से भरे’ प्रस्तावों पर आधारित: ईरान

0
1

वियना, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की एक रिपोर्ट पर ईरान ने सवाल उठाए हैं। वियना में ईरान के मिशन ने इसकी निंदा करते हुए दावा किया कि आईएईए प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने तेहरान के खिलाफ “तकनीकी और कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण” प्रस्तावों का सहारा लिया है। साथ ही, ईरान ने कहा कि उसके परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी-इजरायली हमलों ने सामान्य निरीक्षण को असंभव बना दिया है।

ये टिप्पणियां इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) की ओर से सदस्य देशों को जारी की गई एक रिपोर्ट के एक दिन बाद सामने आई है। इसमें एजेंसी ने तेहरान से मांग की थी कि उसके निरीक्षकों को फिर से प्रवेश करने की इजाजत दी जाए। एजेंसी ने कहा, “ईरानी परमाणु कार्यक्रम की निगरानी करने की अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।”

वियना स्थित ईरानी मिशन ने ग्रोसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ईरानी केंद्रों पर हुए हमलों ने “असामान्य हालात” पैदा कर दिए, जिससे निरीक्षण कार्य बाधित हुआ और एजेंसी को अपने निरीक्षकों को वापस बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐ

मिशन ने ग्रॉसी की बात का उल्लेख करते हुए कहा कि सामान्य सुरक्षा उपायों (सेफगार्ड्स) को फिर से लागू करने से पहले “ईरान की सुरक्षा संबंधी बाधाओं का समाधान किया जाना चाहिए।”

मिशन ने कहा, “असामान्य परिस्थितियों में सामान्य सुरक्षा उपायों को लागू नहीं किया जा सकता और न ही किया जाएगा।” साथ ही, मिशन ने आईएईए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से आग्रह किया कि वे इस संकट के मूल कारणों का समाधान करें।

रॉयटर्स ने शुक्रवार को एक गोपनीय रिपोर्ट के हवाले से बताया कि संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, इस्फहान स्थित यूरेनियम संवर्धन संयंत्र को लेकर “लगातार चिंतित” है। ईरान ने पिछले साल इस संयंत्र के बारे में संस्था को जानकारी दी थी, लेकिन अभी तक वहां निरीक्षण की अनुमति नहीं दी है।

इसमें कहा गया कि आईएईए के निरीक्षकों को अपने उन परमाणु केंद्रों में वापस जाने की अनुमति नहीं दी है, जिन पर पिछले साल जून में 12 दिनों तक चले अभियान के दौरान इजरायल और अमेरिका ने बमबारी की थी। इस हमले में ईरान के अन्य यूरेनियम संवर्धन संयंत्र नष्ट हो गए थे या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे; ये संयंत्र ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा हैं।