Monday, August 17, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth आईसीईआरटी में 133 साइंटिस्ट पदों पर नौकरी का मौका, आवेदन की अंतिम...

आईसीईआरटी में 133 साइंटिस्ट पदों पर नौकरी का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

0
3

नई दिल्ली, 16 अगस्‍त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, जिसे सीईआरटी-इन या आईसीईआरटी के नाम से भी जाना जाता है, ने विभिन्न विषयों के आधार पर वैज्ञानिक- ‘बी’ के कुल 133 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि में कुछ हफ्ते ही शेष हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक,इच्‍छुक उम्‍मीदवार 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।

आईसीईआरटी की ओर से साइंटिस्ट पोस्ट के लिए जारी 133 रिक्तियों में कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (सीएस) के 83, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (डीए) के 25 और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसी) के 25 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार आईसीईआरटी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5.30 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री (कम से कम चार वर्ष का डिग्री कोर्स) या साइंस विषयों में मास्टर डिग्री या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री (एमसीए) होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास वैलिड गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) स्कोर संबंधित विषय कोड में होना जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वैध ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत बातचीत/साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीबीसी पे मैट्रिक्स के अनुसार, पे लेवल 10 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी।