Sunday, May 31, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध कांगपोकपी के खराम वाइफेई गांव में आगजनी और फायरिंग की खबर फर्जी...

कांगपोकपी के खराम वाइफेई गांव में आगजनी और फायरिंग की खबर फर्जी : मणिपुर पुलिस

0
6

इंफाल, 31 मई (आईएएनएस)। कांगपोकपी जिले के खराम वाइफेई गांव में शनिवार को कथित तौर पर सशस्त्र हमलावरों ने कई घरों पर हमला करने की खबर का मणिपुर पुलिस ने खंडन करते हुए फर्जी करार दिया है।

मणिपुर पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि 30 मई 2026 को दोपहर लगभग 1:45 बजे कांगपोकपी जिले के खराम वैफेई गांव के आसपास अज्ञात सशस्त्र उपद्रवियों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में खराम वैफेई गांव के पांच कच्चे मकान जलकर खाक हो गए। जिला पुलिस ने गांव के पास तैनात सुरक्षा बलों के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर गोलीबारी और आगजनी पर काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह खबर पूरी तरह निराधार है।

मणिपुर पुलिस ने कहा, किसी भी उग्रवादी समूह से जुड़े मीडिया या फर्जी माध्यम द्वारा सोशल मीडिया पर जिला एसपी की प्रशंसा करते हुए प्रसारित की गई पोस्ट या बयान निराधार हैं और घटना के तथ्यों से मेल नहीं खाते। इस पोस्ट में जिला एसपी और सुरक्षा बलों पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। इस संवेदनशील समय में पोस्ट या बयानों के माध्यम से गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, द प्राउड इंडियन एक्स हैंडल ने 30 मई को पोस्ट किया गया था, “सभी की निगाहें राहुल गुप्ता, आईपीएस (एसपी, कांगपोकपी जिला) पर टिकी हैं। खबर मिली है कि आज कुकी-ज़ो गांव खारम वैफेई में आग लगा दी गई, जिसका आरोप कथित तौर पर एनएससीएन-आईएम/ज़ुफ के कार्यकर्ताओं पर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने स्थानीय ग्राम स्वयंसेवकों को अपने रक्षात्मक स्थानों को खाली करने का निर्देश दिया और आश्वासन दिया कि सुरक्षा बल खारम वैफेई की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद अगले दिन, स्वयंसेवकों के हटने के बाद, एनएससीएन-आईएम और ज़ुफ-कामसन के सदस्यों ने कथित तौर पर हमला और आगजनी की।”

पोस्ट में आगे लिखा, “एनएससीएन-आईएम से जुड़े मीडिया आउटलेट खानुइथोट-खोन ने इस घटना में कांगपोकपी जिला एसपी की भूमिका की सार्वजनिक रूप से सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।”