SGSU Advertisement
Home अपराध कानपुर में मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल, दो...

कानपुर में मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल, दो मौके से गिरफ्तार

0
7

कानपुर, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी के मामले में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अफराधियों के बाद से चोरी हुए आभूषण के अलावा असलहा भी बरामद किया गया है।

कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को कस्बा रूरा में एक व्यक्ति महेश तिवारी के घर में करीब 11 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की थी। चोरी की तहरीर के आधार पर थाना रूरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग पंजीकरण के उपरांतत पुलिस अधीक्षक की ओर से तीन टीमों का गठन किया गया। एसएचओ अकबरपुर, एसओ रूरा और सर्विलांस व एसओजी टीम का गठन हुआ था।

उन्होंने बताया कि रविवार को एसओ रूरा को मुखबिर से खास सूचना मिली थी कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन व्यक्ति बनीपारा से सिठमरा की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर एसओ रूरा लक्ष्मणपुरवा गांव के समीप नाकाबंदी करके बैठे थे। जैसे ही वे 3 व्यक्ति एक स्कूटी से आते हुए दिखाई दिए तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम देखने को बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की और इसी दौरान स्कूटी फिसलकर गिर गई। उनमें से एक आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की ओर से भी फायर किया गया, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया।

घायल आरोपी की पहचान हिमांशु गौतम के रूप में हुई है। अन्य दो व्यक्तियों को पुलिस टीम ने मौके से गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अविनाश और अजय के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से उपरोक्त घटना के संबंध में आभूषण, असलहा और स्कूटी बरामद हुई है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामल में विधिक कार्यवाही की जा रही है।