Saturday, May 23, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय कोलिन मैकडॉनल्ड बने संयुक्त राज्य अमेरिका के सहायक अटॉर्नी जनरल, जेडी वेंस...

कोलिन मैकडॉनल्ड बने संयुक्त राज्य अमेरिका के सहायक अटॉर्नी जनरल, जेडी वेंस ने द‍िलाई शपथ

0
22

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने राष्ट्रीय धोखाधड़ी प्रवर्तन को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। उन्होंने कोलिन मैकडॉनल्ड को सहायक अटॉर्नी जनरल पद की शपथ दिलाई।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार को कोलिन मैकडॉनल्ड को राष्ट्रीय धोखाधड़ी प्रवर्तन के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल के तौर पर शपथ दिलाई।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने राष्ट्रीय धोखाधड़ी प्रवर्तन के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल के तौर पर शपथ लेने से पहले कोलिन मैकडॉनल्ड का परिचय कराते हुए कहा, “कोलिन जिन कामों को करेंगे, उनमें से एक यह पक्का करना है कि कोई भी धोखाधड़ी इतनी छोटी या इतनी बड़ी न हो कि उसे नजरअंदाज किया जा सके।”

राष्ट्रीय धोखाधड़ी प्रवर्तन के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल की शपथ लेने के बाद कोलिन मैकडॉनल्ड ने कहा, “मैं दिन-रात बिना थके काम करूंगा, ताकि यह पक्का कर सकूं कि अगर कोई आपके टैक्स के पैसे चुराने की हिम्मत करता है, तो उस गलत फैसले के बाद उसे एक संघीय अभियोजक का सामना करना पड़े।”

शपथ ग्रहण समारोह का फैसला ईरान के साथी जारी संघर्ष के बीच ल‍िया गया। राष्ट्रपति ट्रंप के राष्‍ट्र को संबोधि‍त करने से ठीक पहले यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप बुधवार रात (भारत में गुरुवार सुबह) देश को संबोधित करेंगे और मौजूदा हालात पर अहम जानकारी देंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट ने इस संबोधन की घोषणा करते हुए कहा, “बुधवार रात 9 बजे (अमेरिकी समय अनुसार), राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट देने के लिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे।”

यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा सैन्य अभियान दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है। हाल के दिनों में इस संघर्ष को लेकर अमेरिकी जनता के बीच असंतोष भी बढ़ता दिख रहा है।