SGSU Advertisement
Home खेल लीड्स के बाद लॉर्ड्स में भी शर्मसार पाकिस्तान, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास...

लीड्स के बाद लॉर्ड्स में भी शर्मसार पाकिस्तान, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ इतना बुरा हाल

0
7

लंदन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। लीड्स के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर भी पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 194 रनों से जीत दर्ज की। 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम एक बार दूसरी पारी में एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 194 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान लगातार चौथी पारी में 200 से कम स्कोर के अंदर ऑलआउट हुआ है। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में टीम 110 रन बनाकर सिमटी थी। वहीं, लीड्स टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान ने 171 और दूसरी इनिंग में 135 रन बनाए थे। पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब टीम लगातार चार पारियों में 200 रनों का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही है। लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज दोनों पारियों को मिलकर सिर्फ 529 गेंदें ही खेल सके।

सेना (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में साल 2018 से खेले 18 टेस्ट मैचों में यह पाकिस्तान की 16वीं हार है। टीम को आखिरी जीत 2018 में नसीब हुई थी। पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में सऊद शकील ही अकेले संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्होंने 97 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, शकील को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। कप्तान बाबर आजम दोनों ही पारियों में फ्लॉप रहे और कुल मिलाकर 14 रन ही बना सके। शान मसूद ने दूसरी इनिंग में 26 रन बनाए। पाकिस्तान के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में ओली रॉबिन्सन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों को मिलकर कुल 8 विकेट अपने नाम किए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने भी शानदार गेंदबाजी की और मैच में कुल पांच-पांच विकेट निकाले। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।