Tuesday, August 11, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय लियू हाइशिंग ने क्यूबा की यात्रा कर फिदेल अंतर्राष्ट्रीय संवाद में भाग...

लियू हाइशिंग ने क्यूबा की यात्रा कर फिदेल अंतर्राष्ट्रीय संवाद में भाग लिया

0
2

बीजिंग, 11 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंट्रीय कमेटी के अंतराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू हाइशिंग ने 8 से 10 अगस्त तक सीपीसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए क्यूबा की यात्रा की और पहले फिदेल अंतर्राष्ट्रीय संवाद में भाग लिया।

यात्रा के दौरान, उन्होंने क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव और क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल बर्मुडेज, क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और संगठन विभाग के सचिव मोरालेस और क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय संबंध मंत्री लोसाडा से मुलाकात की और विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों पक्षों ने दोनों पार्टियों और देशों के शीर्ष नेताओं द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण सहमति को संयुक्त रूप से लागू करने, पारंपरिक मित्रता को जारी रखने, अंतर-दलीय आदान-प्रदान को गहरा करने, रणनीतिक संचार और सहयोग को मजबूत करने, अपने-अपने देशों में समाजवादी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने और चीन-क्यूबा साझा भविष्य समुदाय के निर्माण में अधिक योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)