Monday, June 15, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजा के साथ एक आरोपी...

मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0
4

लखनऊ, 15 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर में थाना जिगना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 264 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद की है।

थाना जिगना पुलिस टीम ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की, जहां थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिलगौर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त कुलदीप सिंह निवासी ग्राम गौरा, थाना जिगना, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से बोरा में रखा 10 किलो 264 ग्राम गांजा बरामद किया गया। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गांजा ले जाते समय गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि अपराधी प्रयागराज से अवैध गांजा लाकर अपने क्षेत्र में बेचता था। पूछताछ में उससे मिली सूचना के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

इसी प्रकार की कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर पुलिस ने रविवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ 20 लाख की अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने 110.08 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को चोरवाबारी से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान जय प्रकाश मौर्य के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए एक मोटरसाइकिल, हेरोइन बिक्री की राशि 6,820 रुपए और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थाना को कटरा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की, जहां लोहदी रोड, चोरवाबारी के पास से मोटर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त जय प्रकाश मौर्या को गिरफ्तार किया।

मामले को लेकर एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्त जय प्रकाश मौर्या को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।